Rishab Shetty के बॉलीवुड वाले बयान पर भड़के अशोक पंडित, एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड एड संग की व्हाइट वेडिंग..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Friday, Aug 23, 2024-05:51 PM (IST)

मुंंबई. बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी विदेशी एक्ट्रेस एमी जैक्सन इस वक्त खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ शादी कर ली है। कपल ने अपने दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी के बीच सिंपल अंदाज से व्हाइट वेडिंग की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बॉलीवुड के खिलाफ टिप्पणी की, जिसको लेकर वो विवादों में फंस गए हैं। हाल ही में फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उनके बयान को लेकर उन्हें चेतावनी दी है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..  

 

कोलकाता रेप केस के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच बोले नकुल मेहता-यह तब होना चाहिए था जब हमारे पहलवान अधिकारियों से लड़ रहे थे
कोलकाता रेप केस पर लोगों का आक्रोष लगातार जारी है। लोग सड़कों पर उतरकर आरोपी को सजा दिलाने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। अब तक कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स इस घटना पर रिएक्ट करते हुए अपनी आवाज उठा चुके हैं। अब हाल ही में टीवी के फेमस एक्टर नकुल मेहता ने भी कोलकाता रेप केस पर रिएक्ट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

 

अपनी मराठी फिल्म 'पाणी' के ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई पहुंची Priyanka Chopra, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश लुक 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कभी अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब जल्द ही प्रियंका की मराठी फिल्म ‘पाणी 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के जा रही है। इससे पहले बीते दिन मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट होस्ट किया गया, जिसे अटेंड करने के लिए पीसी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहां से एक्ट्रेस की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

 

Rishab Shetty के बॉलीवुड वाले बयान पर बिफरे फिल्ममेकर अशोक पंडित, कहा- अपनी भाषा पर कंट्रोल रखो
साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में अपनी फिल्म कंतारा के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है, जिसके बाद उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम करने के बाद ऋषभ ने हाल ही में बॉलीवुड के खिलाफ टिप्पणी की, जिसको लेकर वो विवादों में फंस गए हैं। हाल ही में फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उनके बयान को लेकर उन्हें चेतावनी दी है।  

 

Video: लाल साड़ी..लंबी चोटी..थिएटर में अचानक पहुंची असली 'स्त्री', डर के मारे निकल गई लोगों की हवा

15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हफ्ते भर बाद भी इस मूवी के लिए थिएटर्स भरे दिख रहे हैं। इसी बीच एक थिएटर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब वहां रियल में एक स्त्री आ गई। लंबी चमकती चोटी और लाल साड़ी में घूंघट वाली इस स्त्री को एंट्री लेते देख लोगों का हाल बेहाल हो गया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।


दिवंगत तुनिषा शर्मा की यादों में खोए शीजान खान

अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल की मेन लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा दिसंबर, 2022 में इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। उन्होंने शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद शो काफी विवादों में आ गया था। इसके मेन एक्टर शीजान खान पर इस केस की आंच आई थी और उन्हें जेल की हवा खान पड़ी थी। वहीं, अब  अलीबाबा के दो साल पूरे होने पर शीजान खान ने शो से जुड़ी खूबसूरत यादों की एक सीरीज शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी दिवंगत को-स्टार तुनिशा शर्मा को भी याद किया है।

 

स्टेज पर लड़खड़ाए हरिप्रसाद चौरसिया तो हेमा मालिनी ने झट से दिया सहारा

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिन एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला फैन के छूने से असहज होती नजर आई थी और हाथ न लगाने की चेतावनी देती दिखी थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने हेमा को खूब ट्रोल किया था। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

 

 'एनिमल' को लेकर दामाद रणबीर कपूर की आलोचना होने पर महेश भट्ट ने तोड़ी चुप्पी 

 साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म एनिमल को लेकर एक्टर रणबीर कपूर काफी चर्चा में आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जहां कई लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी, वहीं कइयों ने एक्टर को खूब क्रिटिसाइज किया था। इन सबके बीच हाल ही में डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपने दामाद की आलोचना किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है।

 

डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट, चेहरे पर काला चश्मा और पिंक सूट में दिखा एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक
 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर किसी न किसी काम को लेकर सिटी में स्पॉट होती रहती हैं। हाल ही में इस दिवा को मुंबई के एक डबिंग स्टूडियो में देखा गया, जहां उनका बेहद ही स्टाइलिश अवतार देखने को मिला। जैसे ही वो अपनी गाड़ी से उतरकर स्टूडियो में जाने लगी, तो फोटोग्राफर्स ने उनकी कई तस्वीरें क्लिक कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

'सिंह इज ब्लिंग' फेम एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक संग की व्हाइट वेडिंग, शादी में कपल की सादगी ने जीता सबका दिल


बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी विदेशी एक्ट्रेस एमी जैक्सन इस वक्त खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ शादी कर ली है। कपल ने अपने दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी के बीच सिंपल अंदाज से व्हाइट वेडिंग की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस कपल की खूब बधाइयां दे रहे हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News