नही रहे 'जामतारा' एक्टर सचिन चांदवडे, आर्थिक तंगी से जूझ रही संध्या मृदल..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

Monday, Oct 27, 2025-06:19 PM (IST)

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 25 वर्षीय मराठी एक्टर सचिन चांदवडे अब इस दुनिया में नही रहे। उन्होंने खुद फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। एक्टर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। वहीं, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस संध्या मृदुल इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रही है। उन्होंने काम ना होने के चलते अपनी नाराजगी जाहिर की है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत
 
‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रार्थना बेहेरे के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। हाल ही में एक्ट्रेस के पित की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। इस दुखद खबर की जानकारी प्रार्थना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस उन्हें ढांढस बंधाते नजर आ रहे हैं।


पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार में हंसती दिखीं इशिता अरुण, यूजर्स ने किया ट्रोल तो दिया मुंहतोड़ जवाब-हंसना कभी अपमानजनक नहीं हो सकता
इंडियन एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे व एड गुरु के नाम से फेमस पीयूष पांडे का 23 अक्टूबर  को निधन हो गया। बीते गुरुवार उन्होंने 70 की उम्र में अंतिम सांस ली। पीयूष के निधन से न सिर्फ उनके करीबियों बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स को भी बड़ा झटका लगा। वहीं, पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार से उनकी भतीजी व एक्ट्रेस इशिता अरुण का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। इसी बीच हाल ही में इशिता ने वायरल वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और यूजर्स को करारा जवाब दिया है।

 

आर्यन खान की सीरीज The Bads Of Bollywood देख मुरीद हुए शशि थरूर, कहा- तारीफ के लिए शब्द नहीं ढूंढ पा रहा

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से निर्देशन की दुनिया में डेब्यू किया है। सीरीज में उनके काम को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस से लेकर कई सेलेब्स तक आर्यन के निर्देशन की तारीफ भी कर चुके हैं। इसी बीच अब हाल ही में पॉलिटिशियन शशि थरुर ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' देखी और वे इसे देखकर आर्यन खान के मुरीद हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर उनकी तारीफ भी की है।

 

काम की तलाश में दर-दर भटक रहीं ये फेमस एक्ट्रेस, आर्थिक तंगी पर छलका दर्द, कहा- मेरी मदद करें  

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो देश-दुनिया में बड़ा नाम कमाने के बाद गुमनामी की जिंदगी जी हैं तो कई काम की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे ही स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस संध्या मृदुल, जिन्होंने काम ना होने के चलते अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स के साथ काम कर चुकी हैं, लेकिन आज वह काम न मिलने की वजह से बेबस हैं।

Shocking! 25 वर्षीय मराठी एक्टर ने घर पर लगाई फांसी, परिवार ने आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच पाई जान
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 25 वर्षीय मराठी एक्टर सचिन चांदवडे अब इस दुनिया में नही रहे। उन्होंने खुद फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। एक्टर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है और फैंस व करीबी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



ये एक बुरी नजर थी..युविका चौधरी ने कबूली प्रिंस संग अनबन की बात, बताया कैसे संभाला रिश्ता
  
टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी कुछ दिनों पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में आए थे। उनके पहले बच्चे, एकलीन के जन्म के तुरंत बाद ही अफवाहें फैलने लगी कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा और दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी कई बार दोनों को एक साथ देखा गया। वहीं, अब हाल ही में युविका चौधरी ने पति प्रिंस से अलग होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। 

 

एक्ट्रेस तेजस्विनी लोनारी ने की गुपचुप सगाई, शिवसेना नेता समाधान सरवनकर संग की नई शुरुआत

मराठी सिनेमा और टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस तेजस्विनी लोनारी ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। ‘बिग बॉस मराठी’ सीजन 4 की होस्ट रह चुकी तेजस्विनी ने चुपचाप सगाई कर ली है। एक्ट्रेस की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 


हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जून लॉकहार्ट का 100 की उम्र में निधन, एक युग का हुआ अंत  

हॉलीवुड की दिग्गज और सदाबहार अदाकारा जून लॉकहार्ट अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 100 वर्ष की आयु में उन्होंने कैलिफोर्निया के सांता मोनिका स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है और बताया कि उनका निधन स्वाभाविक कारणों से हुआ।  
 


छठ पूजा हमारे रोम-रोम में बसी..घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची अक्षर सिंह 
आज पूरे देश भर में धूमधाम से छठ पर्व का त्योहार मनाया जा रहा है। खासकर, बिहार में इस पर्व की खूब धूम देखने को मिल रही है। आम लोगों के साथ-साथ कई भोजपुरी एक्ट्रेसेस भी पूरी श्रद्धा के साथ यह पर्व मना रही हैं। फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी छठ व्रत किया है। हाल ही घाट पर पूजा करने पहुंची एक्ट्रेस ने इस व्रत को लेकर अपने विचार मीडिया के साथ शेयर किए।

 

अबू धाबी में कबीर बहिया और कृति सेनन की आउटिंग ने बढ़ाईं चर्चाएं, रिलेशनशिप की अफवाहें हुईं तेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनका अबू धाबी का स्पेशल आउटिंग। अभिनेत्री हाल ही में UFC 321 फाइट नाइट में नजर आईं, जहां उनके साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और अभिनेता वरुण धवन भी मौजूद थे। कृति की शेयर की गई तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। फैंस जहां उनके स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कबीर के साथ उनकी बॉन्डिंग ने एक बार फिर उनके अफेयर की चर्चाओं को हवा दे दी है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News