Bollywood Top 10: दूसरी बार मां बनेगी सोनम कपूर, नयनतारा के बर्थडे पर पति विग्नेश ने गिफ्ट की लग्जरी कार

Thursday, Nov 20, 2025-06:00 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक गुड न्यूज सामने आई है। एक्टर अनिल कपूर  की बेटी व फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर फिर से प्रेग्नेंट हैं। बेटे वायु के बाद वह पति आनंद आहुजा के दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। इस बात की खुशखबरी सोनम ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। वहीं, एक्ट्रेस नयनतारा ने हाल ही में अपना 41वां बर्थडे मनाया और इस खास मौके पर विग्नेश शिवन ने उन्हें 10 करोड़ की लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

अस्पताल से घर लौटने के 8 दिन बाद आया धर्मेंद्र की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट 

बॉलीवुड के हीमैन यानी एक्टर धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर 12 नवंबर को कई दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद घर लौटे थे, जिसके बाद उनकी फैमिली ने बताया था कि धर्मेंद्र की तबीयत पहले से स्थिर है और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में दिग्गज एक्टर की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।
 
 
252 करोड़ के ड्रग मामले में ओरी को मिला समन, एंटी नारकोटिक्स सेल में पेश होने के आदेश
252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी कानूनी पचड़े में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस ने हाल ही में ओरी को इस मामले में समन जारी किया है और गुरुवार को उन्हें एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट के सामने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। 


अब 500–600 करोड़ की फिल्में एक्साइट नहीं करती..‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि’ से बाहर होने के बाद दीपिका का बयान


एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लिए साल 2025 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। साल की शुरुआत उन्होंने दो बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स की लीड एक्ट्रेस के तौर पर की थी, लेकिन साल के अंत तक उनकी फिल्मों की सूची बदल चुकी थी। निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा के साथ पब्लिक विवाद और उनकी फिल्म स्पिरिट से दीपिका के बाहर होने ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके तुरंत बाद एक्ट्रेस को नाग अश्विन की कल्कि 2898 AD सीक्वल से हटा दिया गया। वहीं, अब हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्मों को लेकर अब उनकी प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं।


KGF स्टार यश की मां पुष्पलता के साथ हुई धोखाधड़ी? फिल्म प्रमोटर पर लगाए गंभीर आरोप


केजीएफ स्टार यश की मां पुष्पलता एक विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। निर्माता के तौर पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली पुष्पलता ने अपनी नई फिल्म ‘कोथलावाड़ी’, जो 1 अगस्त 2025 को रिलीज़ हुई थी, को लेकर फिल्म प्रमोटर हरीश अरासु पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरा मामला क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं।  
 
 बेटे वायु के जन्म के 3 साल बाद सोनम कपूर ने फिर सुनाई खुशखबरी, जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनेंगी एक्ट्रेस

 
बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक गुड न्यूज सामने आई है। एक्टर अनिल कपूर जल्द ही दूसरी बार नाना बनने जा रहे हैं। जी हां, अनिल की बेटी व फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर फिर से प्रेग्नेंट हैं। बेटे वायु के बाद वह पति आनंद आहुजा के दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। इस बात की खुशखबरी सोनम ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है, जिसके बाद सेलेब्स और फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।


नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई? माहिका की के हाथ में डायमंड रिंग देख फैंस ने लगाए क्यास
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की नजदीकियां पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा का विषय हैं-कभी साथ घूमते हुए दिखाई देते हैं, कभी किसी इवेंट में एक साथ स्पॉट होते हैं। इसी बीच अब दोनों की सगाई की खबरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।



ये उनका पैसा नहीं है..संपत्ति विवाद के बीच संजय कपूर की बहन ने प्रिया सचदेव को बताया धोखेबाज

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले में संजय की पत्नी प्रिया सचदेव काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच दिवंगत की बहन मंधिरा कपूर ने प्रिया पर निशाना साधा है और उन पर धोखेबाजी और पैसे हड़पने के आरोप लगाए हैं।
 

41वें बर्थडे पर नयनतारा को मिला लग्जरी गिफ्ट, पति विग्नेश ने लेडीलव को गिफ्ट की 10 करोड़ की Rolls Royce Black Badge
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बना चुकी एक्ट्रेस नयनतारा ने हाल ही में अपना 41वां बर्थडे मनाया। 18 नवंबर को नयनतारा को सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर करीबियों की खूब शुभकामनाएं मिलीं, जिससे एक्ट्रेस का दिल प्यार से भर गया। वहीं, नयनतारा की खुशी का ठिकाना उस वक्त और नहीं रहा, जब उनके पति विग्नेश शिवन ने उन्हें जन्मदिन पर लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की। इस महंगे तोहफे के साथ नयनतारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

लोग बोलेंगे कौन शाहरुख खान?..विवेक ओबेरॉय का बयान वायरल, कहा- किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता

विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी फिल्मों जैसे 'काल', 'युवा', 'मस्ती', और 'प्यारे मोहन' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अपने बेहतरीन अभिनय के कारण वे किसी परिचय के मोहताज नहीं रहे। हालांकि, अब उन्होंने फिल्मों में काम करना धीरे-धीरे कम कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी वो अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में विवेक ने इंडस्ट्री के दिग्गज सेलेब्स और शाहरुख खान पर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद वो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 


Bigg Boss 19: बच्चे पैदा करना हलवा बनाना नहीं..गौरव की पत्नी आकांक्षा अभी नहीं बनना चाहती मां 
टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है, जहां घरवालों से मिलकर कंटेस्टेंट्स काफी भावुक होते नजर आ रहे हैं। वहीं, हाल ही के एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला उनसे मिलने पहुंची थीं, जहां दोनों काफी रोमांटिक होते नजर आए थे। वहीं, इस दौरान गौरव की पत्नी ने मां बनने की खबरों पर चुप्पी भी तोड़ी और कहा कि वह कोई बच्चा प्लान नहीं कर रही हैं और शायद वह कभी मां बनने के लिए तैयार नहीं होंगी।


‘उस व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक जिसके साथ मैं…रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के बर्थडे पर कृति का स्पेशल पोस्ट 

एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म प्रमोशन के बीच कृति ने अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को बर्थडे पर खास तरीके से विश किया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।
 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News