Bollywood Top News: मोनालिसा के आरोपों पर पेरेंट्स ने तोड़ी चुप्पी, धुरंधर 2 पर सिख संगठन की नाराजगी पर आदित्य धर ने दी सफाई

Thursday, Mar 26, 2026-06:27 PM (IST)

मुंबई. आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 को एक तरफ जहां दर्शकों को बेशुमार प्यार मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ, सिख समुदाय में इसके कुछ सीन्स को लेकर नाराजगी है। फिल्म पर विवाद खड़ा करने के बीच अब हाल ही में निर्देशक आदित्य धर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दूसरी तरफ महाकुंभ 2025 वायरल गर्ल मोनालिसा ने बीते दिन उन्हें बॉलीवुड में लाने वाले फिल्ममेकर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो-रोकर बताया था कि सनोज मिश्रा कितने गंदे इंसान है। इन सबके बीच अब मोनालिसा के इन आरोपों पर उनके माता पिता ने चुप्पी तोड़ी है और डायरेक्टर को एक अच्छा इंसान बताया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

 

 'धुरंधर 2' में आर माधवन ऐसे बने थे 'अजय सान्याल', मेकअप आर्टिस्ट ट्रांसफॉर्मेशन के साथ शेयर किया अनुभव


फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है और इसके हर किरदार को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। खासतौर पर ‘अजय सान्याल’ का किरदार, जिसे एक्टर आर माधवन ने निभाया है, काफी चर्चा में है। इस भूमिका के लिए माधवन ने जो ट्रांसफॉर्मेशन किया है, वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  
 
खास थीम का केक और खूबसूरत डेकोरेशन..अथिया ने इस अंदाज में मनाया बेटी इवारा का फर्स्ट बर्थडे 
 
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और उनके पति क्रिकेटर केएल राहुल की बेटी इवारा हाल ही में एक साल की हो गई है। बेटी के 1 साल के होने का जश्न कपल ने खूब उत्साह से मनाया। अपनी लाडली के फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अथिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। अथिया की बेटी की इन तस्वीरों पर फैंस से लेकर सेलेब्स ने खूब प्यार लुटाया।


30,000 करोड़ की जंग! संजय कपूर की विरासत पर सास-बहू आमने-सामने, प्रिया ने सासू को फैमिली ट्रस्‍ट से किया बेदखल
 
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनका परिवार एक बड़े कानूनी विवाद में उलझ गया है। यह मामला करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर है, जिसमें उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर, मां रानी कपूर, बहन मंधिरा कपूर स्मिथ और बच्चों के बीच मतभेद सामने आए हैं।

 

ब्राउन बॉडी-हगिंग गाउन में कियारा का ग्लैम लुक, पोस्ट-प्रेग्नेंसी ट्रांसफॉर्मेशन से किया सबको इम्प्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मां बनने के बाद अपने करियर और पर्सनल लाइफ दोनों को खूबसूरती से बैलेंस करती नजर आ रही हैं। 15 जुलाई 2025 को उन्होंने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने पहली बच्चे यानी बेटी सरायाह का स्वागत किया था। मां बनने के बाद अब कियारा धीरे-धीरे अपने काम पर वापसी कर रही हैं और एक्ट्रेस ने मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की। इस लुक की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


सनोज मिश्रा पर मोनालिसा के गंभीर आरोपों को माता-पिता ने किया खारिज, कहा-डायेक्टर उसे बेटी मानता है
महाकुंभ 2025 वायरल गर्ल मोनालिसा ने बीते दिन उन्हें बॉलीवुड में लाने वाले फिल्ममेकर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो-रोकर बताया था कि सनोज मिश्रा कितने गंदे इंसान है। इसके साथ ही मोनालिसा ने बताया था कि जब उन्होंने इस बारे में फैमिली को बताया तो उन्होंने भी उनका साथ नहीं दिया। वहीं, अब मोनालिसा के इन आरोपों पर उनके माता पिता ने चुप्पी तोड़ी है और डायरेक्टर को एक अच्छा इंसान बताया है।

शर्म से डूब मरो..रणवीर अल्लाहबादिया के पोस्ट पर कुणाल कामरा ने घेरा, कहा- अच्छे बनने का दिखावा बंद करो

फेमस यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया पिछले साल मां-बाप पर की गई अश्लील टिप्पणी को लेकर खूब विवादों में आए थे। कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में की गई टिप्पणी को लेकर रणवीर के खिलाफ कानूनी कार्यवाई भी हुई थी। वहीं, अब रणवीर के इस विवाद के सालभर बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने उन पर निशाना साधा और बताया कि वह अच्छा बनने का ढोंग करते हैं।

 

सोची-समझी साजिश..धुरंधर 2 पर सिख संगठन की नाराजगी पर आदित्य धर ने दी सफाई, कहा-असली फुटेज को एडिट किया..

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 को एक तरफ जहां दर्शकों को बेशुमार प्यार मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ, सिख समुदाय में इसके कुछ सीन्स को लेकर नाराजगी है। मुंबई के एक सिख संगठन ने फिल्म पर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, फिल्म पर विवाद खड़ा करने के बीच अब हाल ही में निर्देशक आदित्य धर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 


‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ऐसी दीवानी! फिल्म का अनकट वर्जन देखने फ्लाइट लेकर अमेरिका पहुंची फैन
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि इसकी कहानी, एक्शन और म्यूजिक को लेकर हर तरफ बातें हो रही हैं। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक फैन ने ‘धुरंधर 2’ के अनकट वर्जन को देखने के लिए हजारों किलोमीटर का सफर तय कर लिया। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को हैरान कर रहा है।


ब्रेकअप के बाद और भी ग्लैमरस हुईं तारा सुतारिया, ब्लैक बिकिनी में दिखा बेहद हॉट अवतार
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनका नाम एक्टर वीर पहाड़िया के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहा। इस अलगाव के बाद तारा को कई मौकों पर अकेले देखा गया, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह पूरी तरह खुद पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक ऐसी सेल्फी शेयर की है, जो इंटरनेट पर खूब बवाल काट रही है। 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News