Bollywood Top News: 'पोन्नियिन सेल्वन' फेम Jayam Ravi ने पत्नी संग लिया तलाक, मलयाली एक्टर विनायकन हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Monday, Sep 09, 2024-05:21 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 'पोन्नियिन सेल्वन' एक्टर जयम रवि ने पत्नी आरती संग अपना 15 साल का रिश्ता खत्म कर लिया है। इस बात की पुष्टि एक्टर ने खुद की है और बताया कि उन्होंने बहुत सोच विचार के बाद यह कठिन फैसला लिया है। वहीं, मलयालम एक्टर विनायकन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर को 7 सितंबर की शाम हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर कथित तौर पर नशे की हालत में एयरपोर्ट स्टाफ से बदतमीजी करने का आरोप है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..
 

 

पीला शरारा, लंबी चोटी..सजधज कर शिल्पा शेट्टी ने किया गणपति विसर्जन 
 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल गणेश चतुर्थी के पर्व पर गणपति बप्पा को अपने घर लाती हैं। इस बार भी उन्होंने फैमिली संग धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया और दो दिन तक उन्हें घर में विराजने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ विदा किया। गणपति की विदाई के दौरान शिल्पा ढोल की थाप पर फैमिली संग खूब नाचती नजर आईं और अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरती दिखीं। अब इस मौके की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

Ganesh Visarjan पर रंगों से सराबोर हो मस्त मगन नाचीं Radhika Merchant, वीडियो देख लोग बोले- कौन सा नशा कर रखा है?'


अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी के बाद पहली गणेश चतुर्थी बेहद भव्य तरीके से मनाई। इस खास मौके की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा में गणेश विसर्जन के दौरान अनंत और राधिका का उत्साही डांस है।

 

बहन निखत और परिवार संग Aamir Khan ने उतारी गणपति बप्पा की आरती, ट्रेडिशनल लुक में दिखे मिस्टर परफेक्शनिस्ट


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान हाल ही में अपनी बहन निखत और उनके पति संतोष के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते हुए देखे गए। खान परिवार इस खास अवसर पर एक साथ आया और इस उत्सव को पारंपरिक तरीके से मनाया।


बर्थडे पर Akshay Kumar का फैंस को खास तोहफा, किया नई फिल्म का ऐलान, यूजर्स बोले- एक्साइटेड हैं


बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर को 57 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। दो दिन पहले ही उन्होंने अपने बर्थडे पर एक बड़ी घोषणा करने की बात कही थी, और आज उन्होंने अपनी बात पूरी कर दी है। उनकी नई  फिल्म 'भूत बंगला' आ रही  है


 

 

'जिगरा' का ट्रेलर देख श्रद्धा कपूर ने की जमकर तारीफ, आलिया भट्ट बोलीं-थैंक यू माय ब्लॉकबस्टर स्त्री
 
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की अपकमिंग फिल्म जिगरा का टीजर-ट्रेलर बीते रविवार रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में आलिया वेदांग की बहन के किरदार में नजर आएंगी। वासन बाला के इस ट्रेलर को दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। वहीं, जब एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने जिगरा का ट्रेलर देखा तो वह इससे बहुत प्रभावित हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जिगरा के ट्रेलर की खूब तारीफ की है। 

 

मलयाली एक्टर विनायकन हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार, नशे की हालत में स्टाफ से बदतमीजी करने का लगा आरोप
 
मलयालम एक्टर विनायकन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर को 7 सितंबर की शाम हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर कथित तौर पर नशे की हालत में एयरपोर्ट स्टाफ से बदतमीजी करने का आरोप है।

 

पति राज के बर्थडे पर शिल्पा ने शेयर किया उनका एनर्जेटिक भांगड़े का वीडियो, लिखा- आपकी सोच से परे आपको चाहती हूं
 

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों एक दूजे के लिए प्यार जाहिर करने को कभी पीछे नहीं रहते। आज राज कुंद्रा का बर्थडे है, तो ऐसें में शिल्पा उन्हें स्पेशल फील कराना कैसे भूल सकती हैं। पति के 49वें बर्थडे पर एक्ट्रेस ने उनका एक खास वीडियो शेयर किया है और साथ ही खास नोट भी लिखा है। राज के लिए किए शिल्पा के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

48 वर्षीय विकास सेठी के निधन से स्टार्स को लगा शॉक्ड, राखी सावंत बोलीं- राखी सावंत ने लिखा- ओहएमजी, विश्वास नहीं हो रहा
 

एक्टर विकास सेठी के अचानक निधन से टीवी इंडस्ट्री को बडा झटका लगा है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कहीं तो होगा जैसे टीवी शो में नजर आ चुके एक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अभी महज 48 साल के थे। कइयों को अभी भी उनके निधन पर यकीन नहीं हो पा रहा कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं, सोशल मीडिया के जरिए कई सेलेब्स उनके निधन पर दुख व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।

 

Funeral: पति के पार्थिव शरीर को लिपटकर खूब रोईं पत्नी, मां का दिखा बुरा हाल..विकास सेठी को अंतिम विदाई देने पहुंचे स्टार्स

फिल्म और टीवी सीरियल्स में काम कर चुके मशहूर एक्टर विकास सेठी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका का रविवार (8 सितंबर) को नासिक में नींद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वहीं, आज दिवंगत एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके परिजनों और इंडस्ट्री के दोस्तों ने बेहद भारी दिल के साथ विकास अंतिम विदाई दी। अब उनके अंतिम संस्कार से दिल तोड़ देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं

 

शादी के 15 साल बाद पत्नी से अलग हुए 'पोन्नियिन सेल्वन' एक्टर Jayam Ravi, कहा-बहुत सोच विचार के बाद ये फैसला लिया
 

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में रिश्ते बनते और बिगड़ते देर नहीं लगती। अब तक कई हिट जोड़ियों ने शादी के बाद कई साल तक साथ रहने के बाद अपने पार्टनर्स को तलाक दे दिया है। इस लिस्ट में अब तमिल एक्टर जयम रवि का नाम भी शामिल हो गया है। एक्टर ने पत्नी आरती संग अपना 15 साल का रिश्ता खत्म कर लिया है। यह खबर सामने आते ही उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News