मशहूर एक्टर जसविंदर भल्ला का निधन, बिग बॉस 12 फेम सबा खान ने रचाई शादी..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

Friday, Aug 22, 2025-06:11 PM (IST)

मुंबई. मशहूर कॉमेडियन और पंजाबी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जसविंदर भल्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। 22 अगस्त की सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं, 'बिग बॉस 12' से घर-घर में मशहूर हुईं सबा खान ने अपनी जिंदगी का एक नया और खूबसूरत अध्याय शुरू कर दिया है। शो में अपनी बहन सोमी खान के साथ भाग लेने वाली सबा अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्रेस ने जोधपुर में अपने सपनों के राजकुमार वसीम नवाब संग शादी रचाई है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

रुला गया हंसी की दुनिया का सितारा: Carry On Jatta फेम जसविंदर भल्ला का निधन, 65 की उम्र में ली अंतिम सांस 

मशहूर कॉमेडियन और पंजाबी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जसविंदर भल्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। 22 अगस्त की सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

एल्विश यादव के घर फायरिंग मामला: 5 दिन बाद पुलिस ने दबोचा आरोपी, एनकाउंटर के दौरान इंशात के पैर में लगी गोली 

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई थी। भाऊ गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। वहीं अब गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। जी हां,एनकाउंटर के दौरान इशांत के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

'कभी-कभी मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं' पत्नी और बेटे के लिए अर्जुन बिजलानी का इमोशनल वीडियो, शादी में दरार या Bigg Boss 19 के लिए PR स्टंट!

 

एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कारण है उनका क्रिप्टिक वीडियो जिसमें एक्टर को ‘मुश्किल फैसला' लेने के ऊपर बात करते देखा जा सकता है। वीडियो में अर्जुन बिजलानी कहते हैं कि वो अपनी पत्नी और बेटे से बहुत प्यार करते हैं जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया है हालांकि जिंदगी में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं जब मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं।

 

Stranger Things एक्ट्रेस के घर आई नन्ही परी, 21 की उम्र में मां बनीं मिली बॉबी ब्राउन

  नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स की एक्ट्रेस मिली बॉबी ब्राउन के घर खुशियों ने दस्तक दी है।  मिली बॉबी ब्राउन 21 साल की उम्र में मां बन गई हैं। उनके घर प्यारी सी बेटी की किलकारी गूंजी हैं।  इस गुड न्यूज को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है। पोस्ट में मिली ने बताया है कि उन्होंने पति जेक बोंगियोवी के साथ मिलकर एक बेटी को गोद लिया। इस खबर के आते ही फैंस क्यूट कपल को बधाई दे रहा है।  

 

मेहंदी, लाल चूड़ा..Ex अभिषेक की दुल्हनिया बनीं ईशा! एक्ट्रेस ने शेयर की मंडप में एक-दूजे का हाथ थामे वाली तस्वीर  

अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। 'बिग बॉस सीजन 16' के घर में ब्रेकअप, बहस और इमोशन्स देखने को मिले थे। शो के बाद, दोनों ने काफी समय तक दूरी बनाए रखी। लेकिन अब वे एक म्यूजिक वीडियो के जरिए साथ आ गए हैं और उनके चाहने वाले उन्हें देखकर बेहद खुश हैं। यह जोड़ी 'पति पत्नी और पंगा' में भी नजर आने वाली है, जहां वे अपने नए प्रोजेक्ट का प्रचार करेंगे।इसी बीच कपल की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने दोनों की शादी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।  

2024 में सुनीता अहूजा ने फैमिली कोर्ट में दी थी तलाक की अर्जी, गोविंदा पर लगाया था 'धोखाधड़ी और क्रूरता' का आरोप: रिपोर्ट

बाॅलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इसी साल दोनों के तलाक लेने की खबरें सामने आईं थी हालांकि सुनीता ने इन्हें एक अफवाह बताया। अपने ताज़ा यूट्यूब व्लॉग में सुनीता आहूजा ने एक बार फिर गोविंदा के साथ चल रही तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। इसी दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कोई उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच Hauterrfly की रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल के तलाक की कार्यवाही से जुड़ी एक्सक्लूसिव डिटेल्स सामने आई हैं।



शादी को 1 साल भी नहीं हुआ पूरा और तलाक की तैयारी! पति से अलग होगीं अदिति शर्मा? अभिनीत ने एक्ट्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा और उनके पति अभिनीत कौशिक को लेकर शॉकिंग खबर साने आई है। कहा जा रहा है कि अदिति अपने पति से तलाक लेने जा रही हैं। यह कपल पिछले साल 12 नवंबर 2024 को शादी के बंधन में बंधा था, लेकिन अभी उनकी शादी को नौ महीने भी पूरे नहीं हुए हैं कि ऐसी खबरें सामने आने लगी हैं।  
 


विवेक अग्निहोत्री ने उड़ाया करीना-सैफ के बेटे का मजाक? सफाई में बोले डायरेक्टर- कइयों ने अपने बच्चों का नाम तैमूर रखा, वो कोई पहले शख्स नहीं  

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने काम के साथ-साथ विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं फिर आंधी आए चाहे तूफान, इसकी जरा भी परवाह नहीं करते। हाल ही में उनकी फिल्म बंगाल फाइल्स का ट्रेलर सामने आया, जिसमें एक बच्चे की झलक दिखाई गई है, जिसका नाम तैमूर है। फिल्म में बच्चे का नाम तैमूर रखने पर फैंस ये अंदाजा लगा रहे थे कि ऐसा करके विवेक अग्निहोत्री ने सैफ अली खान और करीना के बड़े बेटे तैमूर पर तंज कसा है। अब इस पूरे विवाद पर डायरेक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
   

 

जसविंदर भल्ला के निधन से टूटीं मशहूर एक्ट्रेस नीरू बाजवा, तस्वीर शेयर कर लिखा- दिल बहुत भारी हो गया


22 अगस्त 2025 को पंजाबी मनोरंजन जगत ने अपने सबसे प्रिय और सम्मानित हास्य कलाकारों में से एक, जसविंदर भल्ला को खो दिया। 64 वर्ष की आयु में उनका ब्रेन स्ट्रोक के कारण निधन हो गया। उनके जाने से सिनेमा जगत, रंगमंच और लाखों दिलों में एक खालीपन सा छा गया है। एक्टर के चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने भी भल्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

 
बिग बॉस 12 फेम सबा खान ने रचाई शादी, नवाबी खानदान से ताल्लुक रखने वाले वसीम संग बांधी जीवन की डोर
'बिग बॉस 12' से घर-घर में मशहूर हुईं सबा खान ने अपनी जिंदगी का एक नया और खूबसूरत अध्याय शुरू कर दिया है। शो में अपनी बहन सोमी खान के साथ बतौर "विचित्र जोड़ी" भाग लेने वाली सबा अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्रेस ने जोधपुर में अपने सपनों के राजकुमार वसीम नवाब संग शादी रचाई है और इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।


  

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News