तेलुगु स्टार राहुल रामकृष्णा के घर पसरा मातम, शादी के 4 साल बाद पिता बनेंगे ‘ट्वाइलाइट’ एक्टर..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें
Friday, Mar 27, 2026-07:00 PM (IST)
मुंबई. तेलुगु एक्टर राहुल रामकृष्ण के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के भाई की पैराक्वाट जहर की वजह से मौत हो गई है, जिससे वो बुरी तरह टूट गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में दी है और भाई को खोने का दुख जाहिर किया। वहीं, हॉलीवुड एक्टर टेलर लॉटनर और उनकी पत्नी टेलर डोम ने हाल ही में अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई है। दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
अरबाज खान की वाइफ शूरा ने दिखाई लाडली की झलक, नन्हें पैरों में घूंघरुओं वाली पायल पहने दिखी सिपारा
एक्टर अरबाज खान ने पिछले साल अक्टूबर में पत्नी शूरा खान संग एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने सिपारा रखा है। हालांकि, अरबाज-शूरा ने अभी तक अपनी लाडली का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है, लेकिन हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर सिपारा की ईद सेलिब्रेशन की झलक दिखाई, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई।
बेटी सोनाक्षी की मुस्लिम एक्टर संग शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने किया रिएक्ट, कहा- मैं चट्टान की तरह उनके साथ हूं
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व एक्टर जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। उस वक्त लोगों ने एक्ट्रेस को मुस्लिम एक्टर संग शादी को लेकर खूब ट्रोल किया था और अफवाहें उड़ीं थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं हैं। वहीं, अब साल बाद शत्रुघ्न ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी पर रिएक्ट किया है।
लगातार चल रही डेटिंग की अफवाहों पर मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अपनी शर्तों पर ही किसी रिश्ते में रहेंगी
मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने अफेयर की खबरों को सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनका नाम हर्ष मेहता संग जुड़ता रहा है। इसके बाद जब एक पार्टी में सोराब बेदी संग उनकी नजदीकियां दिखीं तो नए रिलेशनशिप की खबरों को हवा मिली। हालांकि, सोराब बेदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ नहीं है। वहीं, अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने लगातार चल रही डेटिंग की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और खुलकर बात की है।
सालों बाद साथ दिखे शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार, अवॉर्ड फंक्शन में दोनों की पुरानी केमिस्ट्री देख एक्साइटेड हुए फैंस
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी 90 के दशक की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। उस दौर में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चाएं होती थीं। काफी समय बाद हाल ही में एक बार फिर यह जोड़ी साथ नजर आई, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए।
एंजेलिना जोली के चाचा और फेमस गीतकार चिप टेलर का निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस
हॉलीवुड एक्टर टेलर लॉटनर और उनकी पत्नी टेलर डोम ने हाल ही में अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई है। दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खुशखबरी को टेलर ने 26 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया, जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
तेलुगु स्टार राहुल रामकृष्णा के घर पसरा मातम, एक्टर के भाई की पैराक्वाट जहर के कारण मौत
तेलुगु एक्टर राहुल रामकृष्ण के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के भाई की पैराक्वाट जहर की वजह से मौत हो गई है, जिससे वो बुरी तरह टूट गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में दी है और भाई को खोने का दुख जाहिर किया।
‘भोला’ को लेकर विवादों में घिरे अजय देवगन, फिल्म के खिलाफ ‘कैथी’ के मेकर्स ने किया कोर्ट का रुख
एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ को लेकर एक नया कानूनी विवाद सामने आया है। तमिल फिल्म ‘कैथी’ के निर्माताओं ने इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और फिल्म के रीमेक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
शादी के 4 साल बाद ‘ट्वाइलाइट’ एक्टर टेलर लॉटनर के घर गूंजेगी किलकारी, प्रेग्नेंट हैं पत्नी टेलर डोम
हॉलीवुड एक्टर टेलर लॉटनर और उनकी पत्नी टेलर डोम ने हाल ही में अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई है। दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खुशखबरी को टेलर ने 26 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया, जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
ब्रेस्ट कैंसर का पता चलते ही फूट-फूटकर रोने लगी थीं राजश्री देशपांडे
'सेक्रेड गेम्स' सीरीज फेम एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने पिछले दिनों अपने ब्रेस्ट कैंसर से जूझने का खुलासा कर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने के बाद सर्जरी करानी पड़ी थी। वहीं, अब हाल ही में राजश्री ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के निदान और इस सफर के बारे में एक नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे वह बीमारी का पता चलने के बाद अस्पताल में अकेले फूट-फूटकर रोने लगी थीं।
राम चरण के बर्थडे पर पिता चिरंजीवी ने उड़ेला प्यार, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखा-आप मुझे गर्व महसूस कराते हैं
साउथ सुपरस्टार राम चरण का बर्थडे है। 27 मार्च को एक्टर अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके एक्टर को फैंस से लेकर सेलेब्स और करीबियों की खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, हाल ही में, राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने भी खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाी दी है। बेटे के लिए किया चिरंजीवी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है।
