बिग बॉस मलयालम 7 को मिला विनर, लिवर की गंभीर बीमारी से जूझते हुए अभिनय किंगर का निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Monday, Nov 10, 2025-06:17 PM (IST)

मुंबई. सुपरस्टार मोहनलाल द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो बिग बॉस मलयालम सीजन 7 को इसका विनर मिल गया है। इस सीजन की ट्रॉफी अनुमोल ने अपने नाम की, जिन्होंने न सिर्फ ट्रॉफी जीती बल्कि शो के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड भी बनाया। फेमस तमिल एक्टर अभिनय किंगर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 44 की उम्र में निधन हो गया है। 10 नवंबर को अभिनय का गंभीर बीमार से जूझते हुए देहांत हो गया है। यह बुरी खबर सामने आते ही तमिल इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

साइबर क्राइम का शिकार हुईं अनुपमा परमेश्वरन, 20 साल की लड़की के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।एक्ट्रेस साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं। हैरानी की बात ये है कि 20 साल की लड़की उन्हें सोशल मीडिया पर प्रताड़ित कर रही थी। ऐसे में एक्ट्रेस ने उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीरें पोस्ट करने और निराधार आरोप लगाने के आरोप में लड़की के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। इस बात का खुलासा अनुपमा ने सोशल मीडिया के जरिए किया है।

 
बिना वजह गुस्सा, रात में पसीना, हड्डियां कमजोर...51 की उम्र में इस समस्या से जूझ रहीं हैं ट्विंकल खन्ना, बयां किया दर्द

एक्टर अक्षय कुमार की वाइफ व मशहूर लेखिका ट्विंकल खन्ना भले ही इन दिनों एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन व अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने अपने किसी बीमारी से जूझने का खुलासा किया है और बताया कि इसके चलते उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

 

‘वन्स वेयर वॉरियर्स' के मशहूर निर्देशक ली तामाहोरी का 75 की उम्र में निधन, पार्किंसंस रोग से थे ग्रसित  
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। हॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक ली तामाहोरी का निधन हो गया है। उन्होंने 75 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दुखद समाचार के आते ही इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
 
नहीं रहे अभिषेक बच्चन के मेकअप मैन अशोक सावंत, छूटा 27 साल का साथ, एक्टर ने व्यक्त किया शोक
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इस वक्त बड़े सदमे में हैं। एक्टर के बेहद करीब और उनके मेकअप आर्टिस्ट दादा अशोक सावंत का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है और दादा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

 

बिग बॉस मलयालम 7 की विनर बनीं अनुमोल, ट्रॉफी के साथ जीती 42 लाख से ज्यादा की राशि
सुपरस्टार मोहनलाल द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो बिग बॉस मलयालम सीजन 7 को इसका विनर मिल गया है। इस सीजन की ट्रॉफी अनुमोल ने अपने नाम की, जिन्होंने न सिर्फ ट्रॉफी जीती बल्कि शो के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड भी बनाया- वह इस शो की केवल दूसरी महिला विजेता बनी हैं जिन्होंने यह खिताब हासिल किया।

 

लिवर की गंभीर बीमारी से जूझते हुए इस मशहूर एक्टर का निधन
मनोरंजन जगत से आज एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक ली तामाहोरी के बाद अब फेमस तमिल एक्टर का निधन हो गया है। एक्टर अभिनय किंगर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 44 की उम्र में निधन हो गया है। 10 नवंबर को अभिनय का गंभीर बीमार से जूझते हुए देहांत हो गया है। यह बुरी खबर सामने आते ही तमिल इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 
 

फरहान की '120 बहादुर' को लेकर राजस्थान के MLA ने CM भजन लाल को लिखा पत्र, की फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग

एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म '120 बहादुर' को लेकर खूब चर्चा में में हैं। उनकी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर को देखने के बाद लोगों की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। इसी बीच राजस्थान के शियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है।
  

दुबई में कैद भाई विक्रांत के लिए हर रात रोती हैं सेलिना जेटली, लिखा इमोशनल पोस्ट- तुम्हारे साथ हमेशा चट्टान बनकर खड़ी हूं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने हाल ही में अपने मेजर (रिटायर्ड) भाई विक्रांत कुमार जेटली को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका आरोप है कि 6 सितंबर 2024 को यूएई में उनके भाई का अपहरण कर उन्हें गलत तरीके से हिरासत में रखा गया, जिसे कैद से बाहर निकालने के लिए उन्होंने गुहार लगाई थी। वहीं, हाल ही में सेलिना ने अपने भाई को लेकर एक बेहद इमोशनल पोस्ट किया है, जो खूब पढ़ा जा रहा है। 

 

विक्की जैन संग अंकिता ने घर में की देवी मां की पूजा, लाल चुन्नी ओढ़े पूरे तन-मन से पति के साथ भक्ति में डूबी दिखीं एक्ट्रेस

टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत रिश्ते और पारिवारिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं। दोनों को अक्सर फैमिली के साथ पाठ-पूजा करते और त्योहार मनाते देखा जाता है। वहीं, हाल ही में इस कपल ने अपने घर पर देवी मां की पूजा का आयोजन किया, जिसकी झलकियां अंकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
 

ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र, दवाइयों का भी नहीं हो रहा असर! करीबी दोस्त ने दिया हेल्थ अपडेट
 

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं चल रहा। वे उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में हर कोई धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर चिंतित है और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच, हाल ही में धर्मेंद्र के करीबी दोस्त अवतार गिल ने एक्टर की सेहत को लेकर नया अपडेट दिया है और बताया कि उन पर दवाइयों का असर भी नहीं हो रहा है। 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News