गुड न्यूज देने के बाद परिणीति का पहला पोस्ट, पंजाब में बाढ़ संकट के बीच शहनाज गिल का बड़ा फैसला..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
Thursday, Sep 04, 2025-06:31 PM (IST)

मुंबई. 'बिग बाॅस' 13 फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर पंजाब में आई बाढ़ को लेकर लगातार पोस्ट कर रही हैं और अपनी मदद पहुंचा रही हैं। उन्होंने एक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, फोर बंगला, अंधेरी वेस्ट के साथ मिलकर ज़रूरी सामान मुंबई से पंजाब पहुंचा। वहीं अब बाढ़ के चलते उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'इक कुड़ी' की रिलीज डेट पोस्टपोन भी कर दी है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा कुछ दिनों पहले ही अनोखे अंदाज में पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज दी थी। वहीं, अब हाल ही में मॉम-टू-बी एक्ट्रेस ने अपने नए पोस्ट में अपना डाइट प्लान और रुटीन शेयर किया है। साथ ही प्रेग्नेंसी ग्लो की झलक भी दिखाई है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
गुड न्यूज देने के बाद परिणीति का पहला पोस्टः तस्वीरों में साफ झलकी मां बनने की खुशी, बताया प्रेग्नेंसी में कैसा है रुटीन?
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर जल्द ही एक नई खुशी दस्तक देने वाली है। एक्ट्रेस जल्द ही अपने पति संग पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। इस बात की खुशखबरी कपल ने कुछ दिनों पहले बड़े ही अनोखे अंदाज में दी थी। वहीं, अब हाल ही में मॉम-टू-बी एक्ट्रेस ने अपने नए पोस्ट में अपना डाइट प्लान और रुटीन शेयर किया है। साथ ही प्रेग्नेंसी ग्लो की झलक भी दिखाई है।
सुष्मिता सेन ने अपने पहले प्यार को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा-तुम ईश्वर का सबसे खूबसूरत तोहफा हो
पूर्व मिस यूनिवर्स और लोकप्रिय एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपने जीवन के सबसे खास रिश्ते का जश्न मना रही हैं। मौका है उनकी बड़ी बेटी रेनी सेन के जन्मदिन का, जिसमें एक्ट्रेस अपना पहला प्यार मानती हैं। सुष्मिता ने इस दिन को खास अंदाज़ में मनाते हुए अपनी बेटी के लिए सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है।
पंजाब में बाढ़ से हाल बेहाल: शाहरुख खान ने की दुआ, बोले- भगवान सबका साथ दें
भारी बारिश के चलते पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने अपना कहर बरपा रखा है। वहां पर नदियां उफान पर हैं। इसके चलते हजारों लोग विस्थापित होने को मजबूर हैं। खासकर पंजाब में बाढ़ ने जमकर जान और माल की हानि की है। कई जिलों में बाढ़ आ गई है, जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ से राहत अभियान सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। अब बाॅलीवुड के किंग कहलाने वाले शाहरुख खान ने भी पंजाब में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए दुआ की।
पंजाब में बरप रहे कुदरत के कहर के बीच शहनाज गिल का बड़ा फैसला, पोस्टपोन की 'इक कुड़ी' की रिलीज डेट
'बिग बाॅस' 13 फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर पंजाब में आई बाढ़ को लेकर लगातार पोस्ट कर रही हैं और अपनी मदद पहुंचा रही हैं। उन्होंने एक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, फोर बंगला, अंधेरी वेस्ट के साथ मिलकर ज़रूरी सामान मुंबई से पंजाब पहुंचा। वहीं अब बाढ़ के चलते उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'इक कुड़ी' की रिलीज डेट पोस्टपोन भी कर दी है। इस फिल्म की वह प्रोड्यूसर थीं और उस हिसाब से उनकी ये पहली मूवी थी। 19 सितंबर को आने वाली उनकी ये फिल्म अब कुछ समय बाद रिलीज की जाएगी।
पंजाब जख्मी है, पर हारा नही..बाढ़ संकट के बीच दिलजीत ने यूं दिखाया स्टैंड, कहा-पंजाब की गोद से उठे हैं, इसी की गोद में मरेंगे
मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इस वक्त पंजाब में आए बाढ़ संकट को लेकर काफी चितिंत हैं और बढ़चढ़ कर पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बीते दिनों सिंगर ने ऐलान किया था कि ऐसे बाढ़ के संकट में वह पंजाब के 10 गांवों को गोद लेंगे और इसके साथ ही उन्होंने लोगों के लिए टेंट, दवा और सोलर लाइट मुहैया कराई थी। इसके बाद अब हाल ही में दिलजीत में पंजाब की चिंता में एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लोगों की मदद के लिए अपील कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी, जो बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और बिज़नेस सेंस के लिए भी जानी जाती हैं, इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह कोई फिल्म या शो नहीं, बल्कि उनके रेस्तरां को लेकर फैल रही अफवाहें हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि शिल्पा शेट्टी का मशहूर रेस्तरां ‘बास्टियन’, जो मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है, बंद होने जा रहा है। यह खबर तब और तेज़ी से फैली जब शिल्पा का नाम 60 करोड़ रुपये के एक कथित फ्रॉड केस से जुड़ा। इसके बाद कई लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि कानूनी और आर्थिक दबाव के कारण उन्हें अपना रेस्तरां बंद करना पड़ रहा है। वहीं, इन सब अफवाहों पर शिल्पा शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति को लिखा भावुक पत्र, बंगाल में ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज़ की लगाई गुहार
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक संवेदनशील और भावनात्मक पत्र लिखकर अपील की है कि उनकी आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को पश्चिम बंगाल में भी रिलीज़ किया जाए। यह फिल्म 5 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन बंगाल में इसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
जल्द मियां-बीवी बनने वाले थे आवेज-नगमा, लेकिन इस वजह से टाल दी शादी! पिता इस्माइल दरबार का बड़ा खुलासा
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में अवेज दरबार और नगमा मिराजकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों पिछले लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, जिनके रिश्ते की अक्सर चर्चा होती रहती है। इसी बीच हाल ही में अवेज के पिता और मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार ने दोनों के रिश्ते और शादी को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।
एयरपोर्ट पर 3 करोड़ से भी महंगी घड़ी पहने नजर आए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर हो रही जबरदस्त चर्चा
बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह हमेशा अपने अनोखे स्टाइल और अतरंगी लुक्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं। चाहे रेड कारपेट हो या एयरपोर्ट, रणवीर का हर लुक ट्रेंड बन जाता है। वहीं, अब एक बार फिर एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं और वजह है एक लग्जरी घड़ी, जिसकी कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ रहे हैं।
AI से रफी-किशोर की आवाज में गाने बनाने वालों पर सिंगर शान ने जताई नाराजगी, बोले- ये असली कलाकारों का अपमान
आज के डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल हर क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ रहा है। मनोरंजन, संगीत और मीडिया से लेकर तकनीक और शिक्षा तक, AI की पहुंच हर जगह हो चुकी है। लेकिन जिस तरह से AI वॉइस क्लोनिंग का चलन संगीत जगत में बढ़ रहा है, उसने कई पुराने और मौजूदा कलाकारों की चिंता को बढ़ा दिया है। इसी बीच हाल ही में फेमस सिंगर शान ने इस ट्रेंड पर अपनी नाराज़गी जाहिर की है और इसे गुज़रे जमाने के कलाकारों का अपमान बताया है।