निकोलस ब्रेंडन का 54 की उम्र में निधन, ''धुरंधर 2'' को प्रोपेगेंडा बताने वालों की अनुपम ने लगाई क्लास, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
Sunday, Mar 22, 2026-06:30 PM (IST)
मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' फेम एक्टर निकोलस ब्रेंडन का निधन हो गया है। वह अभी महज 54 साल के थे। निकोलस के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। दूसरी तरफ, एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' जहां ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही हैं। वहीं, कई लोगों को यह रास नहीं आ रही। ऐसे में हाल ही में एक्टर अनुपम खेन ने फिल्म की आलोचना करने वाले और इसे प्रोपेगेंडा बताने वालों को खरी-खोटी सुनाई है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
ईद पर सलमान ने फैंस को दिया सरप्राइज, फैमिली संग पिता सलीम खान को बालकनी पर लेकर आए भाईजान
21 मार्च को देश भर में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया। वहीं, सलमान खान के फैंस के लिए इस बार ईद काफी खास रही। हर बार की तरह सैंकड़ों फैंस भाईजान से मिलने उनके घर पहुंचे और इस दौरान एक्टर ने अपने प्रशंसकों को खास सरप्राइज देकर उनका दिल जीत लिया। दरअसल, सलमान खान अपने फैंस से मिलने अपने पिता सलीम खान संग बालकनी पर आए, जो हाल ही अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे हैं। ऐसे में सलमान खान के फैंस के लिए ईद बेहद खास हो गई। सलमान खान ने फैंस को ईद की बधाई देते की जो वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
राम्या सिंह ने धुरंधर 2 को बताया घटिया, फैंस से बोलीं- थिएटर में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें
आदित्य धर निर्देशन धुरंधर 2 इस वक्त सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फैंस बढ़चढ़ कर थिएटर्स में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म खूब रिकॉर्ड तोड़ रही है। सोशल मीडिया पर इसे दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी बीच पूर्व लोकसभा सांसद और एक्ट्रेस राम्या सिंह ने धुरंधर 2 की आलोचना की है और फिल्म को घटिया बताया है।
इस एक्टर के निधन से सलमान की फिल्म 'मातृभूमि' पर लगा ब्रेक! रिलीज में होगी देरी
सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर फैंस को झटका लग सकता है, क्योंकि इसकी रिलीज फिलहाल टलती नजर आ रही है। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब निर्माण कार्य अधूरा रहने की वजह से मेकर्स को इसे आगे बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
मां की तबीयत नाजुक, दुनिया के हालात तोड़ रहे..जरीन खान ने उल्लास से सेलिब्रेट नहीं की ईद
फिल्म 'वीर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उनकी मां तबीयत ठीक न होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस ने मां के लिए दुआएं करने को भी कहा था। वहीं, इस बार ईद के मौके पर भी जरीन खान काफी दुख नजर आईं और उन्होंने यह त्योहार खास उल्लास के साथ नहीं सेलिब्रेट किया। इसके पीछे जरीन ने फैंस को वजह भी बताई है।
'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों की अनुपम खेर ने लगाई क्लास, कहा- अगर आप ऐसी फिल्में बर्दाश्त नहीं कर सकते तो..
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' जहां ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही हैं। वहीं, कई लोगों को यह रास नहीं आ रही। फिल्म ने महज 3 दिन में ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, लेकिन इसकी आलोचना करने वाले लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। ऐसे में हाल ही में एक्टर अनुपम खेन ने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों को खरी-खोटी सुनाई है।
तुमने मेरा दिल टूटता देखा..दोस्त मार्से पेड्रोजो के निधन के गम से उबर नहीं पा रहीं नोरा फतेही
मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो कुछ दिन पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन से एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही को बड़ा झटका लगा था और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया था। वहीं, कुछ दिन बीत जाने के बावजूद भी नोरा मार्से को खोने के गम से बाहर नहीं आ पा रही हैं। एक बार फिर उन्होंने मार्से पेड्रोजो को याद किया है और बताया कि उनकी जिंदगी में मार्से की क्या अहमियत है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा छोटी फैन को घर बुलाकर खिलाए लड्डू, वादा पूरा कर जीता दिल
साउथ कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडाने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे अपने फैंस से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें कभी निराश नहीं देखना चाहते। हाल ही में रश्मिका और विजय ने अपनी एक नन्हीं फैन के लिए जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया।
'बफी द वैम्पायर स्लेयर' फेम एक्टर निकोलस ब्रेंडन का 54 की उम्र में निधन, नींद में ली अंतिम सांस
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' फेम एक्टर निकोलस ब्रेंडन का निधन हो गया है। वह अभी महज 54 साल के थे। निकोलस के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। एक्टर के अचानक देहांत की खबर से इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
'धुरंधर 2' देख आयुष्मान ने रणवीर सिंह को बताया 'हिंदी सिनेमा का शेर'
एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। वहीं, इसे दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी 'धुरंधर द रिवेंज' देखी और इसमें रणवीर सिंह के अभिनय से बेहद प्रभावित हुए। फिल्म देखने के बाद एक्टर ने भर-भरकर टीम की तारीफ की।
8 साल बाद अनुष्का शर्मा का कमबैक? अल्लू अर्जुन संग साउथ फिल्म में डेब्यू करेंगी एक्ट्रेस!
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका फिलहाल वर्किंग टाइटल ‘AA22xA6’ रखा गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लैवल ऊंचा रहने वाला है, क्योंक मेगा प्रोजेक्ट कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। नई रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोजेक्ट के लिए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया है।
