Top News: भयानक एक्सीडेंट के बाद हॉस्पिटल में भर्ती सिंगर राजवीर जवांदा, भगदड़ की घटना पर विजय थलापति का रिएक्शन

Sunday, Sep 28, 2025-05:24 PM (IST)

मुंबई. मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को शिमला जा रहे राजवीर भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हुए हैं। फिलहाल, सिंगर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मशहूर तमिल एक्टर और तमिलागा वेत्री कझगम पार्टी के अध्यक्ष थलापति विजय ने शनिवार को तमिलनाडु के करूर में एक रैली की, जहां भगदड़ मच गई और इसमें करीब 39 लोगों मारे गए और कइयों के घायल होने की खबर है। वहीं, हाल ही में इस घटना पर खुद विजय ने अपना रिएक्शन दिया है और पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है। तो आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

मशहूर पंजाबी सिंगर का भयानक रोड़ एक्सीडेंट, वेंटिलेटर पर ले जाने से पहले पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक
 
मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को शिमला जा रहे राजवीर भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हुए हैं। फिलहाल, सिंगर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

एक्टर थलापति विजय की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत, कमल हासन का आया रिएक्शन- मेरा दिल कांप रहा...
मशहूर तमिल एक्टर थलापति विजय, जो एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी काफी एक्टिव रहते हैं। थलापति फिल्मों के साथ अपनी रैलियों के लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने तमिलनाडु के करूर में एक रैली की, जहां भगदड़ मच गई और इसमें करीब 39 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। वहीं, थलपति विजय की रैली में हुई इस घटना पर अब कमल हासन ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

Selena Gomez ने मंगेतर Benny Blanco संग रचाई शादी, सामने आई कपल की रोमांटिक वेडिंग फोटोज
 

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको से शादी कर ली है। सेलेना ने यह खुशखबरी खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ शेयर की है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई उनकी वेडिंग तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं और फैंस समेत इंडस्ट्री के सितारे उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। 

 


 ‘मम्मा’ पेंडेंट पहन कियारा ने बेटी के लिए जाहिर किया प्यार, एक्ट्रेस का मदरहुड स्टाइल वायरल
 
बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस साल मां बनी हैं। उन्होंने 15 जुलाई 2025 को पति व एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नन्ही परी का स्वागत किया, जिसे पाकर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वहीं, इन दिनों कियारा मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसमें उनका बेटी के लिए प्यार साफ झलक रहा है।


विराट ने अनुष्का संग शेयर की रोमांटिक फोटो, छोटे से कैप्शन ने जीता दिल  

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली हमेशा से ही फैंस की फेवरेट कपल्स लिस्ट में शामिल रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लोग न सिर्फ उनकी प्रोफेशनल अचीव्मेंट्स के लिए पसंद करते हैं, बल्कि एक-दूसरे के लिए उनके सपोर्टिव नेचर के लिए भी खूब सराहते हैं। वहीं, हाल ही में इस प्यारे कपल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

 

जुबीन गर्ग की याद में गुवाहाटी विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक निर्णय, सिंगर के नाम पर रखा कला एवं संस्कृति केंद्र का नाम


फेमस सिंगर जुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में डूबने से मौत हो गई, जिसने उनके चाहने वालों को हिला कर रख दिया। जुबीन के निधन के बाद अभी तक भी उनके फैंस, करीबी और कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देती नजर आ रही हैं। वहीं, हाल ही में गुवाहाटी विश्वविद्यालय ने अपने प्रदर्शन कला और संस्कृति केंद्र का नाम अब सिंगर जुबीन गर्ग के नाम पर रखने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।


दर्द को कैसे बयां करूं..भगदड़ की घटना पर विजय थलापति का रिएक्शन, परिजनों को खोने वालों को 20-20 लाख देने का किया ऐलान

मुंबई. मशहूर तमिल एक्टर और तमिलागा वेत्री कझगम पार्टी के अध्यक्ष थलापति विजय ने शनिवार को तमिलनाडु के करूर में एक रैली की, जहां भगदड़ मच गई और इसमें करीब 39 लोगों मारे गए और कइयों के घायल होने की खबर है। इस घटना के सामने आते ही लोगों का दिल दहल गया है। देश के पीएम मोदी से लेकर कई सेलेब्स ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। वहीं, अब हाल ही में इस घटना पर खुद विजय ने अपना रिएक्शन दिया है और पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है।

 

कपिल शर्मा को धमकी देने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, धर-दबोचा आरोपी
 

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को धमकी देने और उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने न केवल आरोपी की पहचान कर ली, बल्कि उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी का नाम दिलीप चौधरी है, जिसने कथित तौर पर कपिल शर्मा को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार के नाम पर धमकाया था।


करूर में थलापति विजय की रैली में 39 लोगों की मौत, हादसे पर रजनीकांत ने जताया दुख, लिखा- ये दिल को तोड़ देने वाली..

 

तमिलनाडु के करूर जिले में आयजित साउथ सुपरस्टार और नेता थलापति विजय की रैली में बीते दिन मची भगदड़ ने पूरे प्रदेश को गहरे शोक में डूबो दिया। इस भीषण हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए। अचानक हुई इस त्रासदी ने पूरे राज्य में मातम का माहौल बना दिया है। हादसे के बाद आम जनता के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के कई दिग्गज सितारों ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News