Video: लाल साड़ी..लंबी चोटी..थिएटर में अचानक पहुंची असली ''स्त्री'', डर के मारे निकल गई लोगों की हवा

Friday, Aug 23, 2024-12:49 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हफ्ते भर बाद भी इस मूवी के लिए थिएटर्स भरे दिख रहे हैं। इसी बीच एक थिएटर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब वहां रियल में एक स्त्री आ गई। लंबी चमकती चोटी और लाल साड़ी में घूंघट वाली इस स्त्री को एंट्री लेते देख लोगों का हाल बेहाल हो गया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by yussi💕 (@_official_yusraa__)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की लाल कलर की साड़ी में घूंघट कर और लंबी चोटी में लाइट लगाकर फिल्म की स्त्री के लुक में थिएटर में एंट्री लेती है। एक पल को ऐसा लगता है कि जैसे वह असली स्त्री हो। इस स्त्री को देख वहां मौजूद कई लोग डर जाते हैं और चीखे मारने लगते है। वहीं कई लोग फोन से वीडियो बनाने लग जाते हैं।
 
यूजर्स इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा है- ओह स्त्री थोड़े पॉपकर्न लेना है। ऐसे ही अन्य कईयों ने भी कमेंट किए।
बता दें, 15 अगस्त को रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 रिलीज के पहले हफ्ते भर में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News