पिंक लंहगा, भारी ज्वेलरी...दुल्हन की तरह सजी-धजी रेखा ने नहीं उनका हाथ थामे शख्स ने चुराईं सारी लाइमलाइट

Friday, Oct 18, 2024-02:44 PM (IST)

मुंबई:80 के दशक की रेखा भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन उनके चर्चे हमेशा दूर-दूर तक रहती है। रेखा सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं लेकिन अक्सर उनके किस्से कहानियां आपको इंटरनेट पर  स्क्रोल करते हुए पढ़ने को मिल जाएंगे।

PunjabKesari

कोई पार्टी हो, इवेंट या फिर अवॉर्ड फंक्शन, रेखा की मौजूदगी आज हर जगह चार चांद लगा देती है। इस वक्त रेखा की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। इन तस्वीरों में रेखा के लुक्स से ज्यादा उनके साथ मौजूद शख्स के ज्यादा चर्चे हो रहे हैं। 

PunjabKesari

इन लेटेस्ट और एक्सक्लूसिव तस्वीरों में रेखा पिंक लहंगे में नजर आ रही हैं। रेखा इस लहंगे और हेवी जूलरी में दुल्हन के अवतार में दिख रही हैं। रेखा फिल्मीस्तान स्टूडियो के बाहर नजर आईं। इन तस्वीरों में रेखा अकेली नहीं दिख रही हैं।

PunjabKesari

रेखा के साथ उनकी मैनेजर और क्लोज फ्रेंड फरजाना भी हैं। इसी के साथ एक और स्टाफ ने रेखा का हाथ थाम रखा है। तस्वीरों में दिख रही रेखा की इस स्टाफ मैंबर की खूब चर्चा हो रही हैं। इसे लेकर यूजर्स कई कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स को रेखा की ये स्टाफ मेंबर जया बच्चन जैसी लग रही है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

ने कहा- ऐसा लग रहा है कि जया बच्चन उन्हें हाथ थामकर ले जा रही हैं। एक और ने कहा है- जो उनके साथ लेडी चल रही हैं वो दिखने में जया जैसी लग रही हैं। काफी लोगों ने एक ही बातें कही हैं और लिखा है- मुझे लगा कि उनके साथ जया बच्चन हैं। एक और ने कहा- जया जी ने इनका हाथ क्यों पकड़ रखा है?

PunjabKesari


बता दें कि रेखा आखिरी बार साल 2014 में 'सुपर नानी' फिल्म में नजर आई थीं। उसके बाद से फिर वो कभी बड़े पर्दे पर नहीं नजर आईं। हाल ही में रेखा ने आईफा अवॉर्ड्स में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी।
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News