सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में छाईं रेखा, मांग टीका, झुमके, हीरों का हार..सिल्क साड़ी में गिराईं हुस्न की बिजलियां

Friday, Mar 13, 2026-11:44 AM (IST)

मुंबई. ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्याइन दिनों अपनी बेटी ईशा बड़जात्या की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ईशा ने अभिषेक के साथ बेहद निजी समारोह में शादी रचाई थी। इसके बाद 12 मार्च को मुंबई में एक भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। वहीं, सूरज की बेटी के रिसेप्शन में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी अपने लुक से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। जैसे ही रेखा ने वेन्यू में एंट्री की, हर किसी की नजरें उनके लुक पर टिक गईं।

PunjabKesari

वेडिंग रिसेप्शन में रेखा ट्रेडिशनल लुक में पहुंची। उन्होंने ऑफ-व्हाइट और गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी पहनी, जिसमें उनका लुक बेहद शाही और आकर्षक लगा। इस साड़ी के साथ उन्होंने भारी ज्वेलरी पहनी, जिसने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया।

 

PunjabKesari

रेखा ने मांग टीका, बड़े हीरों के हार और कानों में झूमर स्टाइल के झुमके पहने और हाथों में मैचिंग चूड़ियों से लुक को कंप्लीट किया।  रेखा ने अपने सिग्नेचर स्टाइल को बरकरार रखते हुए रेड कलर की लिपस्टिक लगाई, जो उनके चेहरे पर बेहद जंच रही थी। 71 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती और ग्रेस देखकर फैंस हैरान रह गए।

PunjabKesari

उन्होंने अपने बालों का क्लासिक जूड़ा बनाया था और उसमें गजरा सजाया। इस पारंपरिक हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना दिया।

PunjabKesari

 

इवेंट के दौरान रेखा ने पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए। उन्होंने हाथ जोड़कर फोटोग्राफर्स का अभिवादन भी किया और अपनी प्यारी मुस्कान से सभी का दिल जीत लिया।

PunjabKesari

रेखा की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस कमेंट्स में उनकी खूबसूरती और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।  

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News