जाने-माने बांसुरी वादक दीपक सरमा का निधन, लीवर की बीमारी से जूझते हुए दुनिया को कहा अलविदा
Tuesday, Nov 04, 2025-10:52 AM (IST)
            
            मुंबई. जाने-माने बांसुरी वादक दीपक सरमा अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीते दिन सोमवार उनका निधन हो गया। वे अभी 57 साल के थे। दीपक सरमा के निधन की खबर से उनके फैंस और करीबियों का दिल टूट गया है और वे उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दीपक सरमा लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। उनके परिवार के मुताबिक- दीपक पिछले कुछ वर्षों से क्रोनिक लिवर रोग से जूझ रहे थे और उपचार के लिए पिछले महीने चेन्नई गए थे, लेकिन वह बीमारी को मात नहीं दे पाए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
असम सीएम हिमंत ने जताया दुखDeeply anguished to learn about the untimely demise of eminent flutist Dipak Sarma, who has contributed immensely towards Assamese music and popularised flute as a musical instrument.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 3, 2025
My sincere condolences to the bereaved family members and well-wishers. Om Shanti pic.twitter.com/mMGCfzs99p
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दीपक सरमा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट में लिखा- 'प्रख्यात बांसुरी वादक दीपक सरमा के असामयिक निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। उन्होंने असमिया संगीत में अमूल्य योगदान दिया और बांसुरी को एक वाद्य यंत्र के रूप में लोकप्रिय बनाया। शोकाकुल परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ॐ शांति।'
बता दें, दीपक सरमा प्रसिद्ध बांसुरीवादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के शिष्य थे।
  
