वॉकर बैसाखी के सहारे बहन रिया चक्रवर्ती संग क्लनिक से बाहर निकले शौविक, टूटा पैर देख सुशांत के फैंस बोले-''ये है कर्मा''
Friday, Jan 28, 2022-05:32 PM (IST)
मुंबई: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती इंडस्ट्री के बेस्ट सिबलिंग्स हैं। रिया और शौविक एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है और एक-दूसरे के लिए उनका प्यार सोशल मीडिया पर साफ है। भाई-बहन की जोड़ी अक्सर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लेती है।
वहीं हाल ही में इस भाई-बहन की जोड़ी को क्लिनिक से बाहर स्पाॅट किया। इस दौरान शौविक चोटिल दिखीं।
उनका एक पैर टूटा हुआ था जिस वजह से वह बैसाखी के सहारे चल रहे थे। वहीं रिया भाई को बैसाखी के सहारे चलने में मदद कर रही थी। इस दौरान दोनों कूल लुक में दिखे। लुक की बात करें तो रिहा ग्रे टाॅप और ब्लैक ट्राउजर में दिखीं।
जैसे ही शौविक और रिया की तस्वीरें सामने आईं दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा दोनों अपने कर्मों को भुगत रहे हैं।
गौरतलब है कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती का खूब नाम उछला था। रिया उस समय सुशांत की गर्लफ्रेंड थी। लोगों ने उनपर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे।
रिया सुशांत के सुसाइड करने से कुछ दिन पहले ही उनके घर से गईं थीं। वहीं इस मामले में ड्रग केस आने के बाद रिया और उनके भाई को जेल तक की हवा खानी पड़ी थी।
रिया को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामान्य जीवन जीने के लिए काफी समय लगा था। खैर हम शौविक के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।