व्हाइट टाॅप..जींस और फर्र वाली पर्पल जैकेट में रिहाना का स्टाइलिश लुक, हसीना ने मीडिया को दी फ्लाइंग किस
Tuesday, Dec 19, 2023-05:55 PM (IST)
लंदन: पाॅप स्टार रिहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी हाॅट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रिहाना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। दरअसल, रिहाना बीते दिन Fenty x Puma launch में पहुंची।

इस दौरान उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो रिहाना व्हाइट टी-शर्ट टाॅप, ब्लू जींस और फर्र वाली पर्पल जैकेट में कमाल की लग रही हैं।

मिनिमल मेकअप, ब्लू आईशेडो रिहाना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो रिहाना ने अपने बालों को बांध रखा है। इवेंट में रिहाना ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।



सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
‘Tow’ की स्क्रीनिंग में Demi Lovato का जलवा, लेदर जैकेट और प्लेटेड मिडी स्कर्ट में दिखा स्टाइलिश लुक
