मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का निधन, दूसरी बार पिता बने 'बिजली बिजली' सॉन्ग फेम गायक हार्डी संधू..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Wednesday, Oct 22, 2025-06:47 PM (IST)

मुंबई. दिग्गज एक्टर असरानी के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस दुखद जानकारी को उनके करीबी दोस्त ने शेयर किया है। वहीं, 'बिजली बिजली' सॉन्ग फेम गायक हार्डी संधू के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सिंगर एक और बच्चे के पिता बन गए हैं। जी हां, हार्डी की वाइफ ज़ेनिथ सिद्धू ने हाल ही में एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
 

 

मशहूर एक्टर असरानी के बाद अब इस फेमस सिंगर का निधन, हार्ट अटैक ने ले ली जान


दिग्गज एक्टर असरानी के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस दुखद जानकारी को उनके करीबी दोस्त ने शेयर किया है। सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही एक बार फिर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 
कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर हमला, चेतावनी भरा पोस्ट वायरल-अब तो पेट में गोलियां लगी हैं, अगली बार मार देंगे
 

पंजाबी सिंगर तेजी कहलों को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सिंगर पर हाल ही में कनाडा में फायरिंग हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात रोहित गोदारा के गैंग ने ली है, जिसने कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की भी जिम्मेदारी ली थी। गोदारा गैंग ने दावा किया है कि तेजी कहलों को गोली मारी गई है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है।



पवित्रा की जिंदगी में फिर खिले प्यार के फूल, बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ किया प्रपोज, समंदर किनारे प्यार की बाहों खोईं एक्ट्रेस

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पवित्रा पूनिया की जिंदगी में फिर से प्यार के फूल खिल गए हैं। जी हां, सही सुना आपने। एजाज खान से ब्रेकअप के बाद अब पवित्रा की जिंदगी में नए प्यार ने दस्तक दे दी है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने अपने नए बॉयफ्रेंड संग प्रपोजल की रोमांटिक फोटोज शेयर कर किया है। तस्वीरों के सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस सरप्राइज रह गए और नई शुरुआत के लिए एक्ट्रेस को बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।

 दूसरी बार पिता बने 'बिजली बिजली' सॉन्ग फेम गायक हार्डी संधू, शेयर की बेबी की पहली झलक
 
'बिजली बिजली' सॉन्ग फेम गायक हार्डी संधू के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सिंगर एक और बच्चे के पिता बन गए हैं। जी हां, हार्डी की वाइफ ज़ेनिथ सिद्धू ने हाल ही में एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी सिंगर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है, जिसके बाद उन्हें लगातार फैंस और करीबियों की बधाइयां मिल रही हैं।

 
अचानक हॉस्पिटल में भर्ती हुईं चित्रांगदा सिंह, एक्ट्रेस को इस हाल में देख चिंतित फैंस
एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह इन दिनों सलमान खान के साथ अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर सुर्खियों में बनी हुी हैं। इसी बीच चित्रांगदा को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर अस्पताल के बिस्तर से उनकी हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई हैं, जिसे देख उनके फैंस काफी चिंतित हो रहे हैं।

 

दिवाली के दिन 'लाल पटाखा' बनीं प्रियंका चोपड़ा, पति और बेटी संग की लक्ष्मी पूजा, खूबसूरत तस्वीरों से चुराया फैंस का दिल
 
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा कई दिनों पहले से ही दिवाली सेलिब्रेशन में जुट गई थीं। कभी वो दिवाली पार्टी से पति संग अपनी तो कभी बेटी मालती की तस्वीरें शेयर करती नजर आईं। वहीं, दिवाली वाले दिन तो प्रियंका का उत्साह देखते ही बना। एक्ट्रेस ने लाल पटाखा बन परिवार संग विदेश में दिवाली सेलिब्रेट की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। 

 
परिणीति के बर्थडे पर पति ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, पत्नी के बेबी बंप पर प्यार लुटाते नजर आए पापा बने राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा के घर हाल ही में बच्चे की किलकारी गूंजी है। दिवाली से महज एक दिन पहले 19 अक्टूबर को एक्ट्रेस ने पति राघव चड्ढा के पहले बच्चे को जन्म दिया। एक प्यारे से बेटे के पिता बनकर राघव फूले नहीं समा रहे हैं। पिता बनते ही सबसे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की थी। वहीं, अब कुछ दिनों बाद राघव ने परिणीति की प्रेग्नेसी के दौरान की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह उनके बेबी बंप पर खूब प्यार लुटाते दिख रहे हैं।


दिवाली पर परिवार को खली पंकज धीर की कमी, ससुर को याद कर बोलीं बहू कृतिका- त्योहार कितने भारी लगते हैं, जब..
बॉलीवुड एक्टर पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 15 अक्टूबर को 68 साल की उम्र में निधन हो गया, जिससे फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा। वहीं, पंकज के निधन से उनका परिवार, बीवी, बहू और बेटे बुरी तरह टूट गए और उन्हें नम आंखों से विदाई देते नजर आए। इस बार परिवार की पंकज धीर के बिना पहली दिवाली थी तो ऐसे में सब उन्हें बहुत मिस करते नजर आए। खास कर पंकज की बहू कृतिका सेंगर उन्हें सबसे ज्यादा याद करती नजर आईं। ससुर की याद में किया उनका पोस्ट इस बात का गवाह है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

 

बिग बॉस 9 की प्रिया मलिक का दिवाली हादसा: आग में झुलसीं, पिता बने हीरो, शेयर की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान

टीवी शो बिग बॉस 9 से लोकप्रियता पाने वाली एक्ट्रेस और लेखिका प्रिया मलिक इस बार दिवाली की रात एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गईं। दिवाली की खुशियों के बीच अचानक उनकी साड़ी ने दीयों से आग पकड़ ली, जिससे उनके बालों और कपड़ों में लपटें फैल गईं। इस खौफनाक पल में उनके पिता ने साहसिक कदम उठाते हुए उनकी जान बचाई।                                                                                                                   

 

शादी के बाद अविका गोर ने ससुराल में मनाई पहली दिवाली, पति मिलिंद संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें वायरल!

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस अविका गोर ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली ससुराल में पति मिलिंद चंदवानी के साथ मनाई। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो गईं। शादी के बाद यह उनका पहला त्योहार था, जिसकी खुशी दोनों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। फैन्स ने भी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाया और जोड़े को बधाइयां दीं।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News