ऋत्विक धनजानी ने बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने की अफवाहों का किया खंडन, कहा-यह मेरी पसंद नहीं है

Wednesday, Sep 25, 2024-04:28 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 के प्रोमो ने जारी होने के बाद से ही हलचल मचा दी है और सीज़न के लिए संभावित प्रतियोगियों के रूप में कई नाम सामने आए हैं,जिनमें एक्टर ऋत्विक धनजानी का भी नाम शामिल था। शो के लिए ऋत्विक से संपर्क किए जाने की अटकलों के बीच ऋत्विक ने इस अफवाह को फ़र्ज़ी बताया। 


ऋत्विक धनजानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर का खंडन किया और इसे फर्ज़ी बताया। उन्होंने लिखा, "फर्जी खबर अलर्ट!! यह मेरी पसंद नहीं है, बंद होना बहुत मेहनत का काम है और मुझे यह पसंद नहीं है! मीडिया से अनुरोध है कि कृपया मेरे नाम के साथ गलत सुर्खियाँ न बनाएँ। बात करने के लिए बहुत अच्छी चीजें हैं।"

 

बता दें, बिग बॉस के 18वें सीजन को सलमान खान होस्ट करेंगे और यह बहुत जल्द यानी 06 अक्टूबर से रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News