कोलकाता रेप केसः मेरी जान जा सकती थी..विरोध रैली में शामिल हुईं रितुपर्णा सेनगुप्ता को भीड़ ने घेरा, बोलीं-बहुत बदतमीजी हुई

Friday, Sep 06, 2024-02:05 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस के खिलाफ अब तक लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। लोग लगातार आरोपी को सजा दिलाने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। अनुपम खेर, कंगना रनौत, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, करण जौहर और करीना कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले में रेप पीड़िता के लिए आवाज उठा चुके हैं। वहीं, एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता जो ट्रेनी डॉक्टर के न्याय के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं, हाल ही में उन्होंने अपना रैली में शामिल होने का एक्सपीरियंस बयां किया है।

PunjabKesari
सोशल मीडिया पर रितुपर्णा सेनगुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भीड़ के बीच में फंसी हुई नजर आ रही हैं और अपने आपको बचाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान उन्हें भीड़ ने घेर लिया था और ऐसे में वो मर भी सकती थीं। 


इंटरव्यू में बताया कि वो एक विरोध रैली में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके साथ धक्का मुक्की हुई, बदतमीजी हुई। भीड़ में मौजूद यंग लड़के-लड़कियों ने उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उनकी गाड़ी को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि हाल ऐसा हो गया था कि उस दौरान उनकी जान भी जा सकती थी।

PunjabKesari


दरअसल, उनके रितुपर्णा के खिलाफ ये विरोध रैली में देर से जुड़ने के लिए हुआ था। उन्होंने बताया कि वो 14 अगस्त को होने वाले प्रोटेस्ट में शामिल न हो सकीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो एक आर्टिस्ट हैं और उनके हाव-भाव अलग होते हैं। ऐसे में शंख बजाना उनके लिए लोगों के साथ खड़ा होने का एक तरीका था, जिसे गलत तरीके से लिया गया। जब वो कोलकाता के श्यामबाजार इलाके से शुरू हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचीं तो उनके लिए ‘वापस जाओ’ के नारे लगे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है। हालात तेजी से खराब होने लगे और लोग उनकी ओर बढ़ने लगे। एक्ट्रेस ने कहा कि वो उस समय बहुत ही असुरक्षित महसूस कर रही थीं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News