Riya Singha के सिर सजा Miss Universe 2024 का ताज,Urvashi Rautela ने पहनाया क्राउन
Monday, Sep 23, 2024-11:03 AM (IST)

मुंबई: जयपुर में 22 सितंबर को आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता में रिया सिंघा ने खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में उन्हें ताज प्रसिद्ध एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने पहनाया। अब वह मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बता दें, खिताब जीतने के बाद रिया ने कहा, "मैं इस सफलता के लिए बहुत आभारी हूं। मैंने इस स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है और अब खुद को इस ताज के लायक मानती हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि वह पिछले विजेताओं से बहुत प्रेरित हैं।
इस दौरान उर्वशी रौतेला ने रिया को ताज पहनाने के बाद कहा, "मैं समझती हूं कि सभी प्रतियोगी क्या महसूस कर रही हैं। विजेता अद्भुत हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि रिया यूनिवर्स के मंच पर भारत का बेहतरीन प्रतिनिधित्व करेंगी।
रिया सिंघा गुजरात की रहने वाली हैं और उन्होंने 51 फाइनलिस्ट में से प्रतियोगी नंबर 36 के रूप में हिस्सा लिया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, जो खुद 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया बनी थीं, जज के रूप में शामिल हुईं और रिया को बधाई दी।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Rhea Singha crowned Miss Universe India 2024. pic.twitter.com/U76NE7yKlL
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 22, 2024
वहीं मॉडल और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 10 साल पहले साल 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया बनी थीं।