Good News: दूसरी बार पिता बने रोडिज फेम रणविजय सिंह, पत्नी प्रियंका ने दिया बेटे को जन्म
Tuesday, Jul 13, 2021-08:10 AM (IST)

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में इस साल कई स्टार्स के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। साल की शुरुआत में अनुष्का शर्मा,कपिल शर्मा, अनीता हंसननादी,करीना कपूर खानअनीता हंसननादी,श्रेया घोषाल, नीति मोहन गीता बसरा जैसे स्टार्स के घर नन्हें मेहमान आ गए हैं। अब इस लिस्ट में टीवी रियलिटी शो एमटीवी 'रोडीज' के जज और एक्टर रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका वोहरा का नाम भी शामिल हैं।
जी हां, रणविजय सिंह और प्रियंका वोहरा के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। रणविजय की पत्नी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद रणविजय ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर दी।
शेयर की इस पोस्ट में एक रेड कलर की सपोर्ट जर्सी दिख रही हैं। इसके साथ व्हाइट कलर के छोटे से शूज हैं। इसके साथ कैप्शन में 'सतनाम वाहेगुरु ੴ' लिखा है। कुछ ही समय ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। फैंस और स्टार्स रणविजय और प्रियंका को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
बता दें रणविजय सिंह ने साल 2014 में प्रियंका वोहरा संग केन्या में शादी रचाई थी। रणविजय सिंह और प्रियंका वोहर की लव-स्टोरी बेहद खास है। दोनों की मुलाकात संयोगवश हो गई थी।प्रियंका लंदन की हैं और उस वक्त वो अपने किसी रिश्तेदार से मिलने इंडिया आई थीं।
दोनों पहली हुई मुलाकात में ही एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। कपल ने 16 जनवरी 2017 को बेहद ही प्यारी बेटी का वेलकम किया था,जिसका नाम कैनात सिंह है। कपल अक्सर अपनी लाडली संग तस्वीरें शेयर करता रहता है।