Video: ''शक्‍त‍ि'' बनकर वापिस आ रही है रुबीना दिलाइक, सोशल मीडिया पर छाया प्रोमो

Saturday, Mar 20, 2021-04:12 PM (IST)

मुंबई. 'बिग बॉस 14' का खिताब जीतने के बाद रुबीना दिलाइक की सफलता आसमान छू रही है। हाल ही में रुबीना और उनके पति अभिनव शुल्का का सॉन्ग 'मरजानिया' भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अब एक्ट्रेस टीवी शो 'शक्‍त‍ि- अस्‍त‍ित्‍व के एहसास की' में वापसी कर रही हैं। रुबीना शो में एक ट्रांसजेंडर महिला सौम्‍या सिंह के किरदार में है। शो का प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
प्रोमो वीडियो में रुबीना रेड और व्हाइट साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। रुबीना किन्नरों के साथ मिलकर डांस करती हुई दिखाई दे रही है और रुबीना कहती हैं, 'मैं आ रही हूं। मिलेंगे ना आप मुझसे।' फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें बीतें दिनों रुबीना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की थी। जिसमें एक्ट्रेस ट्रेडिशनल अवतार में सजी हुई नजर आ रही थीं। साड़ी के साथ गहने और गजरे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस तस्वीर के साथ रुबीना ने 'रीइन्‍वेंटिंग' लिखा था।

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News