बहन पूजा की इंगेजमेंट सेरेमनी में साई पल्लवी ने जमाई महफिल, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Tuesday, Jan 23, 2024-04:39 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. साई पल्लवी साउथ की एक फेमस एक्ट्रेस हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी देश भर में है। सोशल मीडिया पर भी साई की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस न सिर्फ अपने काम बल्कि सादगी से भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अब हाल ही में इस एक्ट्रेस की कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं, जिन्हें फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari

दरअसल, हाल ही में साई पल्लवी की बहन पूजा कनन की उनके बायफ्रेंड विनीत संग इंगेजमेंट हुई। सेरेमनी में एक्ट्रेस खूब महफिल जमाती नजर आ रही हैं। सेरेमनी की तस्वीरें पूजा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।



PunjabKesari
दीदी की सगाई में साई क्रीम कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। माथे पर बिंदी, नो मेकअप लुक और खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं, उनकी बहन पूजा और जीजा विनीत ग्रे आउटफिट में ट्विनिंग करते बेहद प्यारे लगे।

PunjabKesari


कई तस्वीरों में पूजा बहन साई के साथ अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari


बता दें, साई पल्लवी की बहन पूजा भी एक एक्ट्रेस हैं, उन्होंने 2021 में फिल्म ‘चिथिरै सेव्वानम’ से डेब्यू किया था।

PunjabKesari

 

साई के काम की बात करें तो वह इन दिनों एक साथ दो फिल्मों 'SK21' और  ‘थंडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'गार्गी' में देखा गया था।
 
 

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News