भारत की महिला विश्व कप की जीत पर सैयामी खेर को हुआ गर्व, लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर बोलीं- ''हमारी लड़कियों को ट्रॉफी उठाते देख..

Monday, Nov 03, 2025-05:05 PM (IST)

मुंबई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को इतिहास रच दिया, जब उन्होंने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक फाइनल में हराकर अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में जहां पूरा देश झूम उठा, वहीं एक्ट्रेस और पूर्व क्रिकेटर सैयामी खेर की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए इस जीत को न सिर्फ खेल बल्कि हर उस महिला के लिए बताया, जिसने कभी किसी सपने को पूरा करने की हिम्मत की।

PunjabKesari


सैयामी खेर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि यह जीत उनके लिए बेहद निजी है। उन्होंने लिखा, हमारी लड़कियों ने उस लड़ाई का ऐतिहास लिखा जो 1978 में शुरू हुई थी जब हमने पहला विश्व कप आयोजित किया था। पैसे इकट्ठा करने से लेकर किट बैग बाँटने तक! यह सिर्फ़ महिला क्रिकेट के लिए ही नहीं, बल्कि हर उस महिला के लिए ऐतिहासिक है जिसने सपने देखने की हिम्मत की, हर उस लड़की के लिए जिसने तब बल्ला उठाया जब दुनिया कह रही थी कि वह ऐसा नहीं कर सकती।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyami Kher (@saiyami)

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- वहां खड़े होकर, ठीक उसी जगह जहाँ हमने घूमर की शूटिंग की थी, अपनी लड़कियों को ट्रॉफी उठाते हुए देखकर, ऐसा लगा जैसे ज़िंदगी का एक चक्र पूरा हो गया हो। हमें अपनी लड़कियों पर गर्व है। उन परिवारों पर गर्व है जो उनके साथ खड़े रहे। हमें बीसीसीआई पर गर्व है जिन्होंने उन पर विश्वास किया। और डीवाई पाटिल में एक अद्भुत अनुभव के लिए विजय पाटिल का भी आभारी हूँ।

आखिर में सैयामी ने लिखा- हमारी लड़कियों ने हमें दिखा दिया है कि यह खेल उन सभी का है जो इसे प्यार करते हैं। कल रात, चक दे ​​और मां तुझे सलाम ने किसी भी अन्य समय की तुलना में ज़्यादा ज़ोरदार धमाका किया क्योंकि ये गाने, ये नारे, सिर्फ़ टीम के लिए नहीं थे। ये हर उस छोटी बच्ची के लिए थे जिसने खुद से कहा है, "किसी दिन, मैं भी खेलूँगी।"

सैयामी खेर का यह ट्रिब्यूट सिर्फ एक जीत का जश्न नहीं था, बल्कि यह उस भावना का सम्मान था जिसने इस जीत को संभव बनाया। हर उस लड़की का सपना जो कभी क्रिकेट के मैदान पर खड़ी होकर कहती है, “अब मेरी बारी है।”


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News