साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 ने भारत में कमाए 200 करोड़, पढ़ें कितनी रही वर्ल्डवाइड कमाई
Tuesday, Jul 01, 2025-05:54 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हाउसफुल 5, इस बेहद पसंद किए जाने वाले कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी की पांचवीं फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए भारत में ₹200 करोड़ नेट क्लब में जगह बना ली है और दुनियाभर में ₹300 करोड़ से ज़्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म प्रोडक्शन हाउस के लिए एक और बड़ी सफलता साबित हुई है। हाउसफुल 5 के साथ नाडियाडवाला ने एक नया और अनोखा प्रयोग किया—इस बार फिल्म को दो वर्जन में रिलीज़ किया गया: 5A और 5B, जिससे दर्शकों को एक बिल्कुल अलग अनुभव मिला। उन्होंने इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले भी खुद लिखी है।
फिल्म की लीड में अक्षय कुमार हैं और उनके साथ 18 और सितारे नज़र आते हैं। टरन मंसुखानी द्वारा निर्देशित, हाउसफुल 5 को इसकी कॉमेडी, किरदारों और भव्य स्केल के लिए सराहा गया है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: हाउसफुल 5
सप्ताह 1: ₹133.58 करोड़
सप्ताह 2: ₹43.51 करोड़
सप्ताह 3: ₹16.30 करोड़
सप्ताह 4: ₹6.85 करोड़
* चौथा शुक्रवार: ₹1.10 करोड़
* चौथा शनिवार: ₹2.20 करोड़
* चौथा रविवार: ₹2.85 करोड़
* चौथा सोमवार: ₹0.70 करोड़
भारत में कुल नेट कलेक्शन: ₹200+ करोड़
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: ₹300+ करोड़
हाउसफुल 5 के साथ साजिद नाडियाडवाला ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह इंडस्ट्री के सबसे सफल और दूरदर्शी प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। हाउसफुल 5 साल 2025 की सबसे बड़ी एंटरटेनर फिल्मों में गिनी जा रही है।