Salman Khan ने खरीदी नई SUV कार, 1 या 2 नहीं बल्कि इस बुलटप्रूफ गाड़ी के लिए खर्च डाले इतने करोड़
Sunday, Jun 22, 2025-03:55 PM (IST)

मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान के पास दौलत-शोहरत की कोई कमी नहीं है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां और आलीशान बंगले हैं। हालांकि, अब हाल ही में भाईजान ने फिर अपनी गैरेज में एक और नई कार शामिल कर ली है। सलमान खान ने हाल ही में नई एसयूवी बुलटप्रूफ कार Mercedes-Maybach GLS 600 खरीदी है, जिसकी कीमत सुन फैंस के होश उड़ गए है, तो आइए जानते हैं सलमान की नई कार की कीमत क्या है?
सलमान खान ने Mercedes-Maybach GLS 600 SUV खरीदी है, जिसकी शुरुआती कीमत 3.90 करोड़ है। कहा जा रहा है कि ये बुलेटप्रूफ गाड़ी है तो इसकी कीमत 5 करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है।
हाल ही में सलमान को इस नई कार में घूमते भी देखा गया।
बता दें, इससे पहले सलमान खान के पास करीब 4.4 करोड़ की रेंज रोवर SV LWB 3.0, 2 करोड़ की बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी, बुलेटप्रूफ टोयोटा लैंड क्रूजर LC2 00 SUV भी है। इस SUV की कीमत भी 2 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार फिल्म सिकंदर में देखा गया था। हालांकि, उनकी ये फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद अब वे गलवान वैली वॉर पर बन रही फिल्म में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि वे फिल्म में कर्नल बी संतोष बाबू का रोल प्ले करेंगे। डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रागंदा सिंह लीड रोल में होगी।