''35 साल 35 दिन की तरह बीत गए...खास वीडियो शेयर कर सलमान ने बेइंतहा प्यार के लिए जताया फैंस का आभार
Sunday, Aug 27, 2023-12:33 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान..बॉलीवुड इंडस्ट्री की वो पर्सनालिटी जिसके परिचय में जितना लिखा जाए उतना ही कम है। साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर ने इंडस्ट्री में आज 35 साल पूरे कर लिए हैं। 35 साल बाद भी 'भाईजान' की पॉपुलेरिटी जरा भी कम नहीं हुई। वहीं इस खास अवसर पर सलमान ने एक वीडियो शेयर कर अपने दिल की बात कही है और फैंस का आभार भी व्यक्त किया है।
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी अलग-अलग फिल्मों की अलग-अलग झलकियां हैं। वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, "35 साल 35 दिन की तरह बीत गए। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।" एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और फैंस इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वर्कफ्रेंट पर, सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। इसमें वह एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'टाइगर 3' 10 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।