अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सलमान के पिता, ब्रेन हेमरेज के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे सलीम खान
Tuesday, Mar 17, 2026-01:58 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के परिवार को हाल ही में बड़ी राहत मिली है। दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद मंगलवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बात की पुष्टि उनके परिवारिक सूत्र ने भी की है। इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान के करीबियों और फैंस ने भी राहत की सांस ली है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिगग्ज स्क्रीनराइटर सलीम खान को मंगलवार, 17 मार्च को मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक परिवार के एक सूत्र ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे अपने घर लौटे।

बता दें, 90 वर्षीय सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। बढ़ती उम्र के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं और हल्का ब्रेन हेमरेज भी हुआ था। करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आज सुबह उन्हें छुट्टी मिल गई है।
जब डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उनकी हालत में सुधार हो गया है तब उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई।
इससे पहले, डॉ. पारकर ने सलीम खान का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि उन्हें बहुत हलका ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसका एक छोटा सा प्रोसीजर किया गया, जो सफलतापूर्वक पूरा हो गया। उनकी सेहत में काफी सुधार हो रहा है। उनकी उम्र को देखते हुए, ठीक होने में थोड़ा ज़्यादा समय लगेगा।"
