सलमान खान की फिल्म ''हम आपके हैं कौन'' अपने नाम किया एक नया रिकॉर्ड!

Saturday, Mar 28, 2020-03:49 PM (IST)

नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार में से एक हैं और उनकी फिल्मों को दर्शकों ने हमेशा से पसंद किया है। अभिनेता की क्लासिक हिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' (Hum Aapke Hain Kaun) हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी और आज तक, 7,39,62,000 आंकड़े के साथ एक बड़े अंतर से सूची में सबसे ऊपर है, जबकि 'बाहुबली 2' (Bahubali 2) का आंकड़ा 5,25,22,000 पर है।

सबसे प्रसिद्ध हस्तियों में से एक हैं सलमान
यह सलमान खान के अनगिनत प्रशंसकों की ही देन है जो दशकों तक फैला हुआ है और आए दिन इसमें इजाफा देखने को मिल रहा है। अभिनेता सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और युवा पीढ़ी में उनका क्रेज उन्हें ब्रांड के लिए सबसे प्रसिद्ध हस्तियों में से एक बनाता है।

लोकप्रियता ने बनाया एक और ब्रांड का ब्रैंड एंबेसडर
सलमान खान को उनकी अपार लोकप्रियता के कारण हाल ही में एक अग्रणी पेय ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया गया था।


Chandan

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News