''आई लव यू राहा..रणबीर की बिटिया पर भांजी समारा ने लुटाया बेइंतहा प्यार, लिखा- बड़ी बहन की तरफ से ढेर सारी झप्पी

Saturday, Nov 26, 2022-10:41 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जब से एक प्यारी सी बिटिया के पेरेंट्स बने हैं, उनके परिवार की खुशियां सातवें आसमान पर है। बीते दिन कपल ने अपने बेटी के नाम का खुलासा भी कर दिया है। उन्होंने अपनी लाडली का नाम राहा रखा है। कपूर खानदान के फैमिली फ्लॉवर पर सभी भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी ने एक प्यारा सा नोट लिखकर छोटी बहन राहा को ढेर सारा प्यार भेजा है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।

 

 

समारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘आई लव यू राहा. तुम्हारी बड़ी बहन की तरफ से ढेर सारी झप्पी. सैम।’ समारा के इस इंस्टाग्राम नोट को नानी नीतू कपूर और मम्मी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने अकाउंट पर शेयर किया है।

PunjabKesari


बता दें, समारा अपना मामू रणबीर कपूर के बेहद करीब हैं। एक्टर अपनी भांजी को बहुत प्यार करते हैं।


बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 13 अप्रैल को शादी रचाई थी। शादी के 7 महीनों बाद आलिया ने एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया। राहा के पेरेंट्स बनकर अब आलिया रणबीर बेहद खुश हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News