रेड कार्पेट पर धड़ाम से गिरीं एक्ट्रेस सना मकबूल, बड़े ही सलीके से संभाली स्थिति और फिर कॉन्फिडेंट से दिए पोज

Wednesday, Nov 22, 2023-05:42 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी शोज में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीतने के बाद एक्ट्रेस सना मकबूल खान फिल्म दुनिया में भी अपने पैर जमा रही हैं। धीरे-धीरे एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ रही है। इसी बीच हाल ही ही में इस एक्ट्रेस के साथ एक लॉन्च इवेंट में मिस-हैपनिंग हो गई, जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

PunjabKesari

 

दरअसल, हाल ही में सना मकबूल एक रेस्टोरेंट लॉन्च इवेंट में स्पॉट हुईं। जैसे ही वह रेड कार्पेट पर फोटोज के लिए आई तो अचानक ही घुटना के बल बुरी तरह गिर पड़ीं। हालांकि, एक्ट्रेस इस स्थिति को काफी अच्छी तरह से हैंडल करती हैं। गिरने के बाद वह वापस से उठती हैं और बहुत ही कॉन्फिडेंट के साथ पैपराजी को पोज देती हैं। हालांकि, वह बीच-बीच में अपना दर्द भी छलकाती नजर आती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग सना का खूब मजाक उड़ा रहे हैं तो कई उनका साथ दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Blockbuster Tadka (@blockbustertadka)

काम की बात करें तो सना मकबूल खान टीवी सीरियल कितनी मोहब्बत है और इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं, अब वह फिल्मी दुनिया में अपने कदम रख रही हैं।


 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News