''धुरंधर 2'' की सफलता के बीच संजय दत्त ने की आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात, सामने आई तस्वीर

Wednesday, Mar 25, 2026-02:13 PM (IST)

मुंबई. एक्टर संजय दत्त इन दिनों आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म को न सिर्फ दर्शकों का ही प्यार मिल रहा है, बल्कि ये बॉक्स ऑफिस पर भी धुंआंधार कमाई कर रही हैं। वहीं, हाल ही में फिल्म की सफलता के बीच संजय दत्त ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर चर्चा

इस मुलाकात के दौरान संजय दत्त और N. Chandrababu Naidu के बीच आंध्र प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आंध्र प्रदेश को एक प्रमुख फिल्म हब बनाया जाए, जहां बड़े पैमाने पर शूटिंग और प्रोडक्शन हो सके।

संजय दत्त ने भी इस विजन में गहरी दिलचस्पी दिखाई और भविष्य में इस दिशा में सहयोग करने की इच्छा जताई।

 
 बता दें, संजय दत्त निर्देशक आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे सेलेब्स के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News