दिवाली पार्टी पर नशे में डूबे संजय दत्त ने फोटोग्राफर्स के सामने निकाली गाली, वायरल VIDEO
Saturday, Nov 10, 2018-11:43 AM (IST)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने दिवाली के खास मौके पर अपने घर में पार्टी रखी थी। हाल ही में अब इस पार्टी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में संजय नशे में डूबे मीडिया के सामने गाली देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में संजय पैपराजी को दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए घर जाने को कहते हैं और तभी वह गाली निकालते हैं। संजय की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय के पास 'कलंक' और 'शमशेरा' दो बड़ी फिल्में हैं। 'कलंक' में संजय के साथ माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन जैसे कई स्टार नजर आएंगे। वहीं 'शमशेरा' में संजय के साथ रणबीर कपूर नजर आएंगे। फैंस को संज की इन फिल्मों का बेस्ब्री से इंतजार है।
High on Diwali, #SanjayDutt abuses the s**t out of "horrible" bosses. #Drunk #Diwali
A post shared by IN.com (@indotcom) on Nov 9, 2018 at 10:14am PST
