संजीदा शेख ने स्पंज केक काटकर अकेले मनाया 40वां बर्थडे, ''हीरामंडी'' की वहीदा ने रेड ड्रेस में दिखाया कातिलाना अंदाज

Friday, Dec 20, 2024-04:24 PM (IST)

मुंबई: संजीदा शेख टीवी की दुनिया की चर्चित एक्ट्रेस हैं। इसी साल हसीना ने वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आईं थीं। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया है। शुक्रवार यानि 20 दिसंबर को संजीदा शेख 40 की हो गई हैं। 40 साल की होने पर एक्ट्रेस संजीदा शेख ने कहा कि उन्हें ढेर सारे प्यार और दुआओं की जरूरत है।

PunjabKesari

 

 उन्होंने अपना बर्थडे बहुत ही सिंपल तरीके से सेलिब्रेट किया है।संजीदा ने अपने इंस्टाग्राम पर घर पर बने स्पंज केक के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। लुक की बात करें तो संजीदा रेड ऑफ शोल्डर टॉप और स्कर्ट में दिख रही हैं।साथ ही उन्होंने हाथ में केक पकड़ा हुआ है। वो केक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। संजीदा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-'ओके, विशेज देना शुरू करो। बहुत सारी दुआ और प्यार चाहिए।'

PunjabKesari

संजीदा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो क्या होगा निम्मो का से की थी। उसके बाद वो कयामत शो में विलेन के किरदार में नजर आईं थीं। इसके बाद वह 2007 के शो 'कयामत' में वैंप के किरदार में नजर आईं। उसी साल उन्होंने अपने पूर्व पति आमिर अली के साथ 'नच बलिए 3' शो में भाग लिया। वे ट्रॉफी घर ले गए।

PunjabKesari

2008 में वह आमिर अली के साथ सीरियल 'क्या दिल में है' में नजर आईं। 2014 में संजीदा शेख ने दुर्गा ठाकुर के रोल में सबका दिल जीत लिया जो 'एक हसीना थी' में अपनी बहन के लिए न्याय मांग रही हैं। इसे उनके करियर की सफलता में बड़ा रोल बताया गया।

 

PunjabKesari


वह 'इश्क का रंग सफेद' में दिखाई दीं, जिसमें पहली बार उन्होंने 5 साल के बच्चे की ऑनस्क्रीन मां की भूमिका निभाई। इसके बाद एक्ट्रेस को 'गहराइयां' और 'लव का है इंतजार' जैसे शो में देखा गया। संजीदा ने 2020 में हर्षवर्धन राणे के साथ 'जहान' में काम किया और अपनी हिंदी फिल्म की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें शबाना आज़मी, ऋतिक रोशन-स्टारर 'फाइटर' के साथ हॉरर फिल्म 'काली खुही' में प्रिया के किरदार में देखा गया 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News