संजीव कुमार को घर पर नॉनवेज खाने की नहीं थी अनुमति तो एक्टर ने किराए पर लिया था घर, दोस्त ने किया खुलासा

Wednesday, Sep 25, 2024-04:55 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री को  171 से ज्यादा फिल्में देने वाले एक्टर संजीव कुमार ने अपनी अदाकारी से हमेशा लोगों का दिल जीता है। फैंस उनकी एक्टिंग की हमेशा सराहना करते नजर आते हैं। एक्टर ने दुनिया में नेम और फेम तो खूब कमाया, लेकिन घर पर उन्हें एक चीज की कभी अनुमति नहीं मिली, जिसके खातिर उन्हें अलग से रहना भी पड़ता था।


दरअसल,  शोले फिल्म के ठाकुर नॉनवेज खाने के बेहद शौकीन थे, लेकिन उन्हें घर में चिकन खाने की अनुमति नहीं थी, तो उन्होंने इसका भी तोड़ निकाला था। संजीव ने परिवार के लिए नॉनवेज खाना नहीं छोड़ा, बल्कि इसके लिए एक घर ही किराए से ले लिया था। इस बात का खुलासा संजीव कुमार के दोस्त रहे सचिन पिलगांवकर ने हाल ही में किया है।

PunjabKesari

एक्टर-डायरेक्टर सचिन पिलगांवकर ने हाल ही में कुणाल विजयेकर के यूट्यूब चैनल को अपना इंटरव्यू दिया और बताया, 'संजीव कुमार नॉनवेज के बेहद शौकीन थे। लेकिन उन्हें घर पर नॉनवेज खाने और लाने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद संजीव कुमार ने इसका एक तोड़ निकाला और 1 बीएचके फ्लेट किराए पर ले लिया। इस फ्लैट में संजीव कुमार के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, शम्मी कपूर, रणधीर कपूर और मैं खूब नॉनवेज खाया करते थे। हम रात भर निहारी पीते रहते थे, इसलिए इसे गर्म करना पड़ता था। यहां हम मिलकर पाया भी खूब खाते थे। हम रात भर यहां काम करते और सुबह 5 बजे तक खाने की दावत चलती रहती।'

 

सचिन पिलगांवकर से पहले भी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजु महेंद्रु ने भी  एक इंटरव्यू में संजीव कुमार की नॉनवेज के लिए दीवानगी शेयर की थी। जिसमें अंजु महेंद्रु ने बताया था कि संजीव कुमार गुजराती ब्राह्मण परिवार से आते थे। इसके बाद भी उन्हें नॉनवेज काफी पसंद था। हालांकि वे सभी जगह इसे खाने में संकोच करते थे। वे केवल चुनिंदा जगहों पर नॉनवेज खाने में सहज महसूस करते थे। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News