34 साल की सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा घर, सिर पर कलश रख पूरे विधि-विधान से किया गृह प्रवेश, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Sunday, Mar 15, 2026-09:38 AM (IST)

मुंबई. जिंदगी में अपनी कमाई के दम पर घर खरीदना किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं होता। बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में अपना ऐसा ही ड्रीम पूरा कर लिया है। 34 वर्षीय सान्या ने मुंबई में नया घर खरीदा है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। साथ ही उन्होंने नए घर में प्रवेश की झलकिया भी शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।
 
PunjabKesari

सान्या मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए घर की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''हर हर महादेव 🙏🏽✨ सालों तक सपने देखना, काम करना, सीखना और आगे बढ़ना। इस घर की हर दीवार मुझे याद दिलाएगी कि सब्र और विश्वास का नतीजा कितना सुंदर हो सकता है। और इन सबके बीच मेरे परिवार और दोस्तों का भरोसा हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा।''

PunjabKesari


उन्होंने आगे लिखा- ''यह सिर्फ एक घर से कहीं ज़्यादा है। यह मेरे सफर का एक छोटा सा हिस्सा है। मेरे घर में आपका स्वागत है।''

PunjabKesari
इन तस्वीरों में सान्या मल्होत्रा के चेहरे पर नए घर में प्रवेश करने की अलग ही खुशी देखने को मिल रही हैं।

 

PunjabKesari

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सान्या ने पिंक और गोल्डन कलर की चेक साड़ी पहनकर अपने घर में प्रवेश किया।

PunjabKesari
 

 

उन्होंने सिर पर कलश रख पंडित द्वारा पूरे विधि-विधान से घर में एंट्री की। इस दौरान उनके घरवाले भी मौजूद रहे। 

PunjabKesari
सोशल मीडिया पर सान्या की ये तस्वीरें आते ही वायरल हो गईं। फैंस और सेलेब्स ने जमकर उन्हें बधाइयां दीं। 
  
 PunjabKesari
वर्कफ्रंट पर सान्या मल्होत्रा 
काम की बात करें तो सान्या मल्होत्रा जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में नजर आएंगी। यह फिल्म 22 मई को रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा सान्या के पास फिल्म 'टोस्टर' भी है, जिसमें वह एक्टर राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News