पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी सपना चौधरी, सिंगर की दिलकश अदाओं पर दिल हारे फैंस

Monday, May 03, 2021-08:25 PM (IST)

मुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो धमाल मचा रही हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में सपना पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और लो बन से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में सपना बेहद खूबसूरत लग रही है।

PunjabKesari

सपना अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए सपना ने लिखा- 'आज के बारे में खूबसूरत बात यह है कि हमें इसे गुजरे कल से बेहतर बनाने का विकल्प मिलता है।' सिंगर की इन तस्वीरों पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो हाल ही में सपना के तीन गाने 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा' रिलीज हुए हैं। जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इसके अलावा इन दिनों सपना एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News