सपना चौधरी के फैंस को बड़ा झटका, हरियाणवी क्वीन ने इंस्टाग्राम से Delete किए सभी पोस्ट

Tuesday, Sep 03, 2024-04:33 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस में नजर आ चुकीं फेमस सिंगर और डांसर सपना चौधरी के देश भर में लाखों चाहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर भी हरियाणवी क्वीन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी तस्वीरों और वीडियोज पर खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन अब हाल ही में सपना के फैंस उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी और वीडियोज या तस्वीरें नहीं देख पाएंगे। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी सारी पोस्टें डिलीट कर दी हैं। सिंगर के इस कदम से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।


 दरअसल, सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 6.1 मिलियन फॉलोवर्स है, जो उनकी पोस्टों पर खूब प्यार लुटाते हैं, लेकिन आज अचानक उन्होंने अपने अकाउंट से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। उनके इस कदम के बाद फैंस उनके करियर को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

PunjabKesari


हर कोई इस जानना चाह रहा है कि आखिर सपना ने ऐसा क्यों किया। हालांकि अफवाहों का दौर भी चल पड़ा है। कुछ लोगों का कहना है कि शायद सपना अपने करियर में ब्रेक लेने जा रही हैं।  
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News