सारा अली खान ने बताई अपने बचपन की ख्वाहिश

Sunday, Aug 25, 2019-07:52 PM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सारा इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ ‘लव आज कल 2' और वरुण धवन के साथ ‘कुली नंबर 1' में काम कर रही है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद सारा की फिल्म सिंबा रिलीज हुई। केदारनाथ और सिंबा दोनो ही फिल्मों में सारा ने शानदार एक्टिंग का जौहर दिखाया। 
PunjabKesari,Sara Ali Khan Image, Sara Ali photo,सारा अली खान इमेज
हाल ही में एक इंटरव्यू में सारा ने बताया कि वह चार साल की उम्र से ही हीरोइन बनना चाहती थीं। सारा ने बताया कि कैसे कोलंबिया विश्वविद्यालय में अध्ययन ने उन्हें एक मजबूत व्यक्ति बनाया है और एक्टर बनने के उनके सपनों को मजबूत किया है।
PunjabKesari, Sara Ali Khan Image, Sara Ali photo,सारा अली खान इमेज
सारा ने कहा कि वह एक्टिंग के बारे में निश्चित थीं। उन्होंने बताया कि बचपन में घर पर टेलीविजन विज्ञापनों में छोटे बच्चों को देखकर और बॉलीवुड गानों पर अपने माता पिता के सामने डांस करती थी। उनके माता-पिता दोनों ही अभिनेता हैं लेकिन उन्होंने हमेशा शिक्षा को महत्व दिया है।
PunjabKesari, Sara Ali Khan Image, Sara Ali photo,सारा अली खान इमेज
इसलिए उन्होंने कोलंबिया में और अधिक जानकारी हासिल किया।       


Pawan Insha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News