शादी के 13 साल बाद पहली बार मां बनेंगी सरगुम मेहता? प्रेग्नेंसी की खबरों पर बोलीं एक्ट्रेस- आपको कैसे पता चला..

Sunday, Feb 22, 2026-12:59 PM (IST)

मुंबई. रवि दुबे और सरगुन मेहता फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल्स में से एक हैं। शादी के 13 साल बाद भी दोनों के बीच बेशुमार प्यार देखने को मिलता है। हालांकि, अभी तक इस कपल अपने बेबी का स्वागत नहीं किया है। वहीं, हाल ही में खबर उड़ी कि दोनों पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। जैसे ही सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो एक्ट्रेस भी चुप न रह सकी। प्रेग्नेंसी की खबरों पर हाल ही में उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है।


सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर विराम लगाया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- "लगता है न्यूज को हमारी प्रेग्नेंसी के बारे में पिछले 2 साल से पहले पता है। उनके हिसाब से मैं प्रेग्नेंट हूं। यह एक लंबी प्रेग्नेंसी है! शांत हो जाओ और बेबुनियाद खबरें फैलाना बंद करो। इसके बारे में लिखने से पहले हमसे या हमारी टीम से पूछ लेने में ज्यादा समय नहीं लगेगा कि खबर असली है या नहीं।"

 

View this post on Instagram

A post shared by Sargun Aradhana mehta (@sargunmehta)


इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "आपको प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चला जिसके बारे में मुझे और रवि को पता नहीं है? इसे रोको, प्लीज।"


  
सरगुन मेहता के इस पोस्ट पर रवि दुबे ने हंसी वाली इमोजी के साथ कमेंट में लिखा, "कैप्शन।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स भी फनी कमेंट करते नजर आए।
   
 
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ
बता दें, सरगुन मेहता और रवि दुबे ने करीब चार साल तक डेटिंग के बाद साल 2013 में शादी रचाई थी। सरगुन इस वक्त प्रोडक्शन और पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग को लेकर बिजी हैं। वहीं, रवि जल्द ही रणबीर कपूर स्टारर रामायण में लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News