''सत्ते पे सत्ता'' फेम एक्ट्रेस एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, 72 की उम्र में ली अंतिम सांस

Sunday, Mar 15, 2026-12:31 PM (IST)

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। 80 और 90 दशक की मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 72 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्ट्रेस ने अपने मुंबई स्थित आवास में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई हैं। लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 


रिपोर्ट्स के मुताबिस, मधु मल्होत्रा का निधन 13 मार्च को मुंबई में हुआ और 14 मार्च को ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि, उनकी मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। 

 
मधु मल्होत्रा का करियर

बता दें, मधु मल्होत्रा ने अपने करियर में कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने अपने करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया, लेकिन सब फिल्मों में उनका रोल बहुत छोटा था। उन्होंने ज्यादातर सुभाष घई की फिल्मों में कैमियो किया। साल 1983 में आई फिल्म हीरो के गानें 'तू मेरा जानू है', 'प्यार करने वाले कभी डरते नहीं' और 'डिंग डोंग बेबी सिंग अ सॉन्ग' काफी हिट रहे। इसके अलावा उन्होंने मोहन भखरी की हॉरर फिल्म खूनी मर्दा और रूहानी ताकत में भी काम किया और फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का भी हिस्सा रहीं।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News