बेटी के स्वागत में सचिन ने बिछाए फूल और ली पैरों की छाप, खुशी से फूली नहीं समाईं पाकिस्तानी ''भाभी'' सीमा हैदर

Wednesday, Mar 19, 2025-03:12 PM (IST)

मुंबई: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर मां बन गई हैं। ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी स्थित कृष्णा लाइफ लाइन हाॅस्पिटल में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। वहीं अब सीमा अपनी नन्हीं परी संग घर आ गई हैं।

PunjabKesari

सीमा के मां बनने के बाद घर पहुंचने पर परिवार ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ फूल बरसा कर स्वागत किया। परिवार के लोग जमकर नाचे और झूमे।  सीमा पांचवें बच्चे की मां बनी है। जबकि सचिन मीणा का यह पहला बच्चा है।

PunjabKesari

ऐसे में बच्ची के बाद से सचिन के परिवार में खुशी की लहर है। उन्होंने बच्ची के पैरों की छाप के साथ घर में एंट्री की। इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि साल 2023 में सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई थीं।  गैरकानूनी तरीके से भारत आने पर सीमा को गिरफ्तार भी किया गया था हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। 

PunjabKesari

सीमा को सचिन से PubG गेम खेलने के दौरान ऑनलाइन प्यार हुआ थ  जिसके बाद दोनों ने साथ रहने की ठानी और भारत आने का प्लान बनाया। इसके बाद वो नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई। सीमा हैदर के चार बच्चे पहले से ही हैं, जो उनके साथ ही नोएडा में रह रहे हैं। सचिन मीणा के साथ आने के बाद ये सीमा की पहली संतान है। अब सीमा हैदर को कुल पांच बच्चे हो गए हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Seema Sachin (@seema_sachinsk)

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News