सीमा हैदर के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, सचिन मीणा की बेटी को दिया जन्म

Tuesday, Mar 18, 2025-10:02 AM (IST)

मुंबई. पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। हाल ही में उन्होंने पति सचिन मीणा की बेटी को जन्म दिया है। सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। 

 

सूत्रों के अनुसार, सीमा हैदर ने गौतमबुद्ध नगर स्थित एक अस्पताल में अपनी बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि डिलीवरी पूरी तरह से सामान्य रही और बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। सीमा और सचिन के परिवार में इस खुशी को लेकर जबरदस्त उत्साह है। 

PunjabKesari

 

सीमा और सचिन के रिश्ते में जहां कई विवादों का सामना करना पड़ा, वहीं अब उनके घर में बेटी के आगमन से परिवार के लोग बेहद खुश हैं और इस खुशी को साझा करने के लिए रिश्तेदार और पड़ोसी भी उनके साथ हैं। 


बता दें, सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी PUBG गेम के जरिए शुरू हुई थी, जिसके बाद सीमा नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आ गई थी। उनके और सचिन की प्रेम कहानी ने मीडिया का खूब ध्यान आकर्षित किया। इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरीं। बाद में सीमा ने सचिन के साथ शादी कर ली और भारत में बसने का फैसला किया। हालांकि, उन्हें अब तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News