Seema Haider ने घर में झाड़ू लगाते हुए दुखभरे गाने पर किया डांस, यूजर्स ने कहा- काम करना पसंद नहीं है

Monday, Sep 02, 2024-05:48 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर अपने लेटेस्ट वीडियोज़ की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में, उनका  एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह घर में झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

वीडियो में वह एक दुखभरे गाने का आनंद लेते हुए दिख रही हैं। सुबह-सुबह झाड़ू लगाते समय उन्होंने कुमार सानू का गाना "नाराज़ सवेरा है" सुना और इसके बाद झाड़ू पकड़े हुए डांस करने लगीं। इस अजीबो-गरीब अंदाज़ में झाड़ू के साथ डांस करते हुए  उनका वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं।

PunjabKesari

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इतने छोटे से काम में इतना बड़ा दुख?" वहीं दूसरे ने टिप्पणी की, "सीमा को लगता है कि काम करना पसंद नहीं है। बता दें, उनकी चर्चा भारत में उनके पाकिस्तान से भारत आने के बाद से ही शुरू हो गई थी। उनके बारे में जानने की जिज्ञासा लोगों में बनी हुई है और इसी वजह से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं सीमा ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी अपने चैनल बनाए हैं, जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई हो रही है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Seema Sachin10 (@seema.haider__)

 


Content Editor

Shivani Soni

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News