मंगेतर बेनी ब्लैंको संग सेलेना गोमेज ने शेयर की कोजी तस्वीर, बोलीं-"हमारी पहली डेट सनसेट ब्लव्ड....
Wednesday, Mar 12, 2025-03:28 PM (IST)

लंदन: सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज हाल ही में मंगेतर बेनी ब्लैंको संग लॉस एंजेलिस के रेस्टोरेंट जिटलाडा पहुंची थी। जहां उन्होंने अपनी पहली डेट की थी। अब सगाई कर चुके इस कपल ने शेफ जैज़ सिंगसानॉन्ग के साथ मिलकर उस खास रात का एक डिश दोबारा तैयार किया।
वहीं अब सेलेना ने अपने एक नए प्रोजैक्ट की अनाउंसमेंट की है। सेलेना ने बेनी के साथ बेहद ही कोजी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बेनी बिस्तर पर लेटे हैं। वहीं सेलेना उनकी छाती पर सिर रखे नजर आ रही हैं।
दोनों कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सेलेना ने लिखा-"हमारी पहली डेट सनसेट ब्लव्ड पर हुई थी, और यह हमारे अगले गाने का टाइटल भी है। Sunset Blvd 14 मार्च को रिलीज़ हो रहा है @itsbennyblanco के साथ!" दरअसल, सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको ने अपनी पहली डेट सनसेट ब्लव्ड पर की थी, और अब यह उनकी आने वाली अगली गाने का टाइटल भी है!फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।