तलाक के 7 साल बाद फिर से प्यार की तलाश में हैं रिद्धि डोगरा, बोलीं- ''मैं बहुत ही रोमांटिक किस्म की इंसान हूं''

Monday, Feb 09, 2026-02:02 PM (IST)

मुंबई. टीवी से लेकर बॉलीवुड पहचान बना चुकीं फेमस एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा इन दिनों द 50 में अपनी अपीयरेंस से सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ पर बात की। हालांकि, एक्ट्रेस का पहले एक तालाक हो चुका है। इसके बावजूद भी वह फिर से साल साल बाद फिर से प्यार में पड़ने को तैयार हैं। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने अपने लव को लेकर क्या बात की।

हाल ही मे एक इंटरव्यू में जब रिद्धि डोगरा से पूछा गया कि क्या वो दोबारा प्यार में पड़ने को तैयार हैं। तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वो प्यार के लिए ओपन हैं। मैं प्यार में पड़ने को क्यों तैयार नहीं होऊंगी। मैं लव के लिए ओपन हूं। मैं बहुत ही रोमांटिक किस्म की इंसान हूं, बहुत जल्द ही प्यार में पड़ जाती हूं।

PunjabKesari


रिद्धि ने कहा कि अपने सेल्फ रिस्पेक्ट के बारे में सोचे बिना मैंने बेशुमार प्यार किया। तो मुझे लगता है कि लव के लिए ये सबसे क्रेजी चीज थी जो मैंने किया। 
बता दें, रिद्धि डोगरा ने साल 2011 में राकेश बापट के संग शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के 8 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी। इसके बाद 2019 में एक्ट्रेस ने राकेश बापट से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। हालांकि, तलाक के बावजूद भी दोनों अब तक फ्रेंड हैं और काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News