पिता शाहरुख के नक्शे कदम पर चलीं 23 की सुहाना खान, मुंबई के अलीबाग में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी!

Saturday, Feb 24, 2024-12:58 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान इंडस्ट्री की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। सुहाना के सोशल मीडिया हैंडल पर बहुत बड़ा फैन बेस है। सुहाना खान ने जोया अख्तर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' से अपने एक्टिंग  करियर की शुरुआत की।

 

PunjabKesari

वहीं अब खबर आ रही है कि द आर्चीज से बाॅलीवुड में कदम रखने वाली सुहाना ने अलीबाग में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। खबरों की मानें तो अभिनेत्री ने थाल गांव में 9.5 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी है।

PunjabKesari

उन्होंने इसके लिए 57 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। दस्तावेजों के मुताबिक अलीबाग के रायगढ़ स्थित थाल गांव में पार्सल का आकार 78,361 वर्ग फुट है। रिपोर्ट्स की मानें तो लेनदेन का पंजीकरण 13 फरवरी, 2024 को हुआ था।

 

PunjabKesari

सुहाना से पहले अलीबाग के इस इलाके में उनके पिता शाहरुख खान की भी प्रॉपर्टी है। फैंस का मानना है कि एक बेटी होने के नाते इस काम से सुहाना ने अपने पिता को गर्व महसूस कराया है।

PunjabKesari

फिल्म 'द आर्चीज' की बात करें तो इसमें सुहाना के अलावा बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य भी थे। 


 

 

 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News