51 साल के हुए शाहरुख खान लेकिन क्या आप जानते हैं असली नाम
Wednesday, Nov 02, 2016-10:10 AM (IST)

मुंबई: ‘किंग ऑफ बालीवुड’, ‘किंग खान’, ‘रोमांस किंग’ जैसे तमाम नामों से पहचाने जाने वाले शाहरूख खान आज 51 साल के हो गए। दो दशक से भी अधिक समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे शाहरूख ने वर्ष 1989 में टीवी शो ‘फौजी’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। हिंदी फिल्म जगत में उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना’ जून 1992 में आई थी जो एक बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी
उनकी स्ट्रगल की कहानी आपने बहुत सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसे खुफिया राज बताएंगे जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।
सबसे पहले हम शाहरुख के फैंस को उनका असली नाम बताएंगे। जी हां, जिसे आज हम शाहरुख खान के नाम से जानते हैं उनका असली नाम ये है ही नहीं। शाहरुख का असली नाम अब्दुल रहमान है। शाहरुख का ये नाम उनकी नानी ने रखा था। लेकिन ये नाम कहीं भी रजिस्टर्ड नहीं है। दरअसल, शाहरुख के पिता ने ही उनका नाम बदलकर शाहरुख खान रख दिया था।