शाहरुख खान ने फैमिली संग मनाया Independence Day, मन्नत की छत पर फहराया तिरंगा

Friday, Aug 16, 2024-10:46 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 15 अगस्त को देश भर में आजादी दिवस मनाया गया। हर कोई देश भक्ति के रंग में रंगा दिखा। कोई स्वतंत्रता दिवस को देश भक्ति फिल्में  देखकर तो कोई तिरंगा फहराकर मनाता दिखा। वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फैमिली संग स्वतंत्रता दिवस मनाते दिखे, जिसकी तस्वीर भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की। किंग खान के आजादी दिवस सेलिब्रेशन की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
शाहरुख खान ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने  अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और छोटे बेटे अबराम खान के साथ मन्नत की छत पर तिरंगा फहराया और बाद में सब मिलकर जबरदस्त पोज देते नजर आए। इस फोटो के साथ उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है- आइए अपने खूबसूरत देश भारत की आजादी का जश्न गर्व और दिल के साथ मनाएं। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और प्यार
फैंस एक्टर के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म डंकी में देखा गया था, जो काफी सुपरहिट साबित हुई थी। इससके बाद वो अब अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News